06/05/26
Breaking News

झारखंड

कम विजिबिलिटी का असर, 4 उड़ानें डायवर्ट

रांची : रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुबह घने कोहरे और अत्यंत कम विजिबिलिटी के कारण उड़ान संचालन प्रभावित रहा. विजिबिलिटी में लगातार गिरावट के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई विमानों को वैकल्पिक एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया. हालांकि मौसम में सुधार के बाद सभी उड़ानें देर शाम तक रांची में सुरक्षित रूप …

Read More »

निकाय चुनाव का रास्ता साफ, 45 दिनों में जारी हो सकती है अधिसूचना

रांची :  झारखंड के सभी 48 नगर निगमों और नगर निकायों के लंबित चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए राज्य सरकार ने अपनी ओर से सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को हाईकोर्ट को चुनाव कराने की प्रस्तावित टाइमलाइन पर सीलबंद रिपोर्ट सौंप दी। आयोग की ओर से कोर्ट …

Read More »

इरफान अंसारी द्वारा चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा करना कितना न्याय संगत ?

झारखंड प्रांत के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने गत 23 नवंबर को नारायणपुर प्रखंड के बोरवा पंचायत में आयोजित एक कार्यक्रम में एस आई आर के खिलाफ वक्तव्य देकर चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा कर देना कितना न्याय संगत है ? विचारणीय यह है कि वे एक संवैधानिक पद पर आसीन हैं। वे इसी संवैधानिक चुनाव प्रणाली …

Read More »

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बिहार चुनाव में वोटर लिस्ट हेराफेरी का लगाया बड़ा आरोप,65 लाख नाम कटने से महागठबंधन की हुई हार

रांची ; झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि महागठबंधन की हार वोट की हेराफेरी का नतीजा है। श्रीमती सिंह ने कहा कि चुनाव के अंतिम चरण में एसआईआर प्रक्रिया लागू कर करीब 65 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए, जो चुनाव परिणाम …

Read More »

जेएससीसी सीजीएल पेपर लीक मामले में विनय साह की गिरफ्तारी कई गंभीर सवाल खड़े करती है…..बाबूलाल मरांडी

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेएसएस सी, सीजीएल परीक्षा में हुए व्यापक भ्रष्टाचार मामले में विनय साह की गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। कहा कि विनय साह की गिरफ्तारी कई गंभीर सवाल खड़ा करती है। कहा कि जो काम झारखंड पुलिस, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता और सरकार के दबाव में …

Read More »

जेएससीए का फ़रमान दुर्भाग्यपूर्ण, वापस लें – जदयू

रांची ; जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा की भारत – दक्षिण अफ़्रीका वनडे मैच में नवजात बच्चों के लिए टिकट विक्रय करने संबंधी फ़ैसला अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण है। जेएससीए को इसपर विचार करते हुए इसे वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्टेडियम में अलग अलग उम्र सीमा तय है, ज्यादातर जगहों पर तीन साल से कम …

Read More »

झारखंड उच्च न्यायालय ने सिख दंगा पीड़ित मुआवजा मामले में एक सदस्यीय आयोग की सभी सुविधाएं जारी रखने का दिया निर्देश

रांची, झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को 1984 सिख दंगा पीड़ित मुआवजा मामले में वन मैन कमीशन की सभी आवश्यक सुविधाओं को जारी रखने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख अपनाया कि आयोग स्वतंत्र रूप से और बिना किसी बाधा के काम कर सके। अगली सुनवाई मार्च 2026 में होगी। झारखंड उच्च …

Read More »

राज्यपाल ने “सरदार @150 पदयात्रा” में लिया हिस्सा, राष्ट्रीय एकता के संकल्प को किया मजबूत

रांची ।  झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को राजभवन के मुख्य द्वार से ओटीसी ग्राउंड तक आयोजित “सरदार @150 पदयात्रा” (यूनिटी मार्च–एक भारत, आत्मनिर्भर भारत) में भाग लिया और पदयात्रा में शामिल सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित यह पदयात्रा युवाओं में राष्ट्रभावना …

Read More »

देवशरण भगत की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

रांची, मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के मामले में आजसू नेता देवशरण भगत की डिस्चार्ज पिटीशन पर एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में सुनवाई पूरी हो गई। इसके बाद कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा लिया। इस मामले में कोर्ट 28 नवंबर को अपना आदेश सुनाएगी। मामले में देवशरण भगत ने 15 सितंबर को याचिका दाखिल कर खुद पर लगे आरोप …

Read More »

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सीएम हेमंत सोरेन को नहीं मिला न्योता झामुमो ने उठाए सवाल

रांची : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की बंपर जीत के बाद 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. पटना के गांधी मैदान में होनेवाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन को न्योता नहीं मिला है. इसकी जानकारी देते हुए …

Read More »