06/05/26
Breaking News

झारखंड

नेता की बदौलत ही अधिकारी कुर्सी पर बैठते हैं, गलत व्यवहार उचित नहीं: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा

पश्चिमी सिंहभूम : जिला मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और उनके सहयोगी खड़े रहे, जबकि विधायक सुखराम उरांव और उपायुक्त चंदन कुमार बैठे रहे और दोनों पक्षों के बीच बातचीत धीरे-धीरे बहस में बदल गई। दरअसल, नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, जिला मानकी मुंडा संघ और विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि उपायुक्त …

Read More »

चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ ने झारखंड में दी दस्तक, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

रांची : बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर झारखंड में दिखने लगा है। मंगलवार शाम से राजधानी रांची समेत कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और शाम होते ही रिमझिम फुहारों ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य के …

Read More »

JSSC-CGL पेपर लीक मामला: वित्त विभाग के अधिकारी संतोष मस्ताना गिरफ्तार, SIT ने की बड़ी कार्रवाई

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक, वित्त विभाग में तैनात प्रशाखा पदाधिकारी संतोष मस्ताना को गिरफ्तार किया गया है।JSSC-CGL परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक और अभ्यर्थियों से धोखाधड़ी कर रकम वसूलने के आरोपों …

Read More »

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुत्र के विवाह में आने का दिया न्यौता

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने अपने पुत्र के विवाह उपरांत आयोजित होने वाले “आशीर्वाद समारोह” में मुख्यमंत्री सोरेन को सपरिवार आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का आत्मीय स्वागत करते हुए आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने राज्यपाल को उनके पुत्र …

Read More »

चाईबासा लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला बंद का किया आह्वान

रांची। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में बीती रात राष्ट्रीय राजमार्ग-220 (एनएच-220) पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर बर्बर और जनविरोधी कार्रवाई का आरोप लगाया है। पार्टी ने मंगलवार को देश के सभी जिलों में राज्य सरकार का पुतला फूंका और 29 अक्टूबर को पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में 12 घंटे के …

Read More »

चाईबासा पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ आजसू पार्टी उतरी मैदान में! कोल्हान बंद को दिया समर्थन

रांची ; आजसू पार्टी ने सोमवार को चाईबासा में हुए पुलिसिया दमन और 21 लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में आहूत कोल्हान बंद (पूर्वी सिंहभूम छोड़कर) का समर्थन करने की घोषणा की है। पार्टी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए राज्य सरकार पर आदिवासी–मूलवासी जनता के दमन का आरोप लगाया है। आजसू के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत …

Read More »

चेंबर ने की 65 उप समितियों के अध्यक्षों की घोषणा

रांची । झारखंड चेंबर ऑफ़ कॉमर्स की नवनिर्मित 65 उप समितियों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा मंगलवार को चेंबर भवन में हुई। बैठक में चेंबर के पदाधिकारियों ने सभी उप समिति के अध्यक्षों के उनके विभाग से सम्बंधित प्रशस्ति पत्र सौंपा और सभी नवनिर्मित उप समिति के अध्यक्षों को सालभर किये जाने वाले कार्यों के लिए बधाई दी। साथ …

Read More »

मोंथा चक्रवात को लेकर झारखंड सरकार अलर्ट, मंत्री ने सभी जिलों को दिए सतर्कता के निर्देश

रांची। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे मोंथा चक्रवात को लेकर झारखंड सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को सभी जिलों के उपायुक्तों को आवश्यक तैयारी करने और सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। मंत्री ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार यह …

Read More »

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जलेश्वरी देवी के कुटुंब भोज में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि जलेश्वरी देवी के कुटुंब भोज में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दी श्रद्धांजलि

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय के आवास पहुंचकर उनकी माता जलेश्वरी देवी के “ब्राह्मण भोज” सह “कुटुंब भोज” में शामिल हुए और स्मृति शेष जलेशेवरी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना …

Read More »

रांची के हरमू मैदान में क्षत्रिय गौरव महारैली, दिग्गज नेताओं का होगा जुटान

रांची: झारखंड में पहली बार क्षत्रिय समाज की महाजुटान महारैली 22 फरवरी 2026 को रांची के हरमू मैदान में आयोजित की जाएगी। इस ऐतिहासिक रैली में 50 हजार से अधिक लोग शामिल होने का अनुमान है। यह जानकारी क्षत्रिय गौरव यात्रा झारखंड के प्रदेश संयोजक प्रवीण सिंह ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। प्रवीण सिंह ने बताया …

Read More »