06/05/26
Breaking News

राज्यों से

छठ के बाद बिहार में सियासी तापमान चढ़ा , आज अमित शाह, राजनाथ सिंह और राहुल चुनावी मैदान में उतरेंगे

पटना,— छठ महापर्व के समापन के साथ ही बिहार की सियासी जंग पूरी तरह तेज हो गई है। पहले चरण के मतदान से पहले बुधवार का दिन चुनावी दृष्टि से बेहद अहम है, क्योंकि आज राज्य में सत्ता और विपक्ष, दोनों के बड़े नेता जनता का मूड भांपने मैदान में उतर रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार के दो दिग्गज …

Read More »

चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ ने झारखंड में दी दस्तक, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

रांची : बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर झारखंड में दिखने लगा है। मंगलवार शाम से राजधानी रांची समेत कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और शाम होते ही रिमझिम फुहारों ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य के …

Read More »

JSSC-CGL पेपर लीक मामला: वित्त विभाग के अधिकारी संतोष मस्ताना गिरफ्तार, SIT ने की बड़ी कार्रवाई

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक, वित्त विभाग में तैनात प्रशाखा पदाधिकारी संतोष मस्ताना को गिरफ्तार किया गया है।JSSC-CGL परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक और अभ्यर्थियों से धोखाधड़ी कर रकम वसूलने के आरोपों …

Read More »

दो विधानसभा क्षेत्रों में दर्ज प्रशांत किशोर का नाम, करगहर निर्वाची पदाधिकारी ने भेजा नोटिस

डेहरी आन सोन : जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर का नाम बिहार में दो विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में दर्ज पाया गया है। इस पर संज्ञान लेते हुए करगहर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर अशोक प्रसाद ने उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। सूत्रों के अनुसार, प्रशांत …

Read More »

महागठबंधन ने जारी किया ‘तेजस्वी प्रण पत्र’, हर घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का वादा

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने मंगलवार को अपना संकल्प पत्र ‘तेजस्वी प्रण पत्र’ जारी कर दिया। पटना के होटल मौर्या में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राजद, कांग्रेस, भाकपा-माले और वीआईपी सहित सभी घटक दलों के नेताओं ने संयुक्त रूप से इसे जारी किया। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने इस अवसर पर बिहार …

Read More »

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुत्र के विवाह में आने का दिया न्यौता

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने अपने पुत्र के विवाह उपरांत आयोजित होने वाले “आशीर्वाद समारोह” में मुख्यमंत्री सोरेन को सपरिवार आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का आत्मीय स्वागत करते हुए आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने राज्यपाल को उनके पुत्र …

Read More »

चाईबासा लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला बंद का किया आह्वान

रांची। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में बीती रात राष्ट्रीय राजमार्ग-220 (एनएच-220) पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर बर्बर और जनविरोधी कार्रवाई का आरोप लगाया है। पार्टी ने मंगलवार को देश के सभी जिलों में राज्य सरकार का पुतला फूंका और 29 अक्टूबर को पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में 12 घंटे के …

Read More »

चाईबासा पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ आजसू पार्टी उतरी मैदान में! कोल्हान बंद को दिया समर्थन

रांची ; आजसू पार्टी ने सोमवार को चाईबासा में हुए पुलिसिया दमन और 21 लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में आहूत कोल्हान बंद (पूर्वी सिंहभूम छोड़कर) का समर्थन करने की घोषणा की है। पार्टी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए राज्य सरकार पर आदिवासी–मूलवासी जनता के दमन का आरोप लगाया है। आजसू के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत …

Read More »

चेंबर ने की 65 उप समितियों के अध्यक्षों की घोषणा

रांची । झारखंड चेंबर ऑफ़ कॉमर्स की नवनिर्मित 65 उप समितियों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा मंगलवार को चेंबर भवन में हुई। बैठक में चेंबर के पदाधिकारियों ने सभी उप समिति के अध्यक्षों के उनके विभाग से सम्बंधित प्रशस्ति पत्र सौंपा और सभी नवनिर्मित उप समिति के अध्यक्षों को सालभर किये जाने वाले कार्यों के लिए बधाई दी। साथ …

Read More »

मोंथा चक्रवात को लेकर झारखंड सरकार अलर्ट, मंत्री ने सभी जिलों को दिए सतर्कता के निर्देश

रांची। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे मोंथा चक्रवात को लेकर झारखंड सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को सभी जिलों के उपायुक्तों को आवश्यक तैयारी करने और सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। मंत्री ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार यह …

Read More »