01/04/26
Breaking News

Pravar Bani

JSSC-CGL पेपर लीक मामला: वित्त विभाग के अधिकारी संतोष मस्ताना गिरफ्तार, SIT ने की बड़ी कार्रवाई

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक, वित्त विभाग में तैनात प्रशाखा पदाधिकारी संतोष मस्ताना को गिरफ्तार किया गया है।JSSC-CGL परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक और अभ्यर्थियों से धोखाधड़ी कर रकम वसूलने के आरोपों …

Read More »

दो विधानसभा क्षेत्रों में दर्ज प्रशांत किशोर का नाम, करगहर निर्वाची पदाधिकारी ने भेजा नोटिस

डेहरी आन सोन : जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर का नाम बिहार में दो विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में दर्ज पाया गया है। इस पर संज्ञान लेते हुए करगहर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर अशोक प्रसाद ने उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। सूत्रों के अनुसार, प्रशांत …

Read More »

महागठबंधन ने जारी किया ‘तेजस्वी प्रण पत्र’, हर घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का वादा

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने मंगलवार को अपना संकल्प पत्र ‘तेजस्वी प्रण पत्र’ जारी कर दिया। पटना के होटल मौर्या में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राजद, कांग्रेस, भाकपा-माले और वीआईपी सहित सभी घटक दलों के नेताओं ने संयुक्त रूप से इसे जारी किया। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने इस अवसर पर बिहार …

Read More »

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुत्र के विवाह में आने का दिया न्यौता

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने अपने पुत्र के विवाह उपरांत आयोजित होने वाले “आशीर्वाद समारोह” में मुख्यमंत्री सोरेन को सपरिवार आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का आत्मीय स्वागत करते हुए आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने राज्यपाल को उनके पुत्र …

Read More »

चाईबासा लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला बंद का किया आह्वान

रांची। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में बीती रात राष्ट्रीय राजमार्ग-220 (एनएच-220) पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर बर्बर और जनविरोधी कार्रवाई का आरोप लगाया है। पार्टी ने मंगलवार को देश के सभी जिलों में राज्य सरकार का पुतला फूंका और 29 अक्टूबर को पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में 12 घंटे के …

Read More »

चाईबासा पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ आजसू पार्टी उतरी मैदान में! कोल्हान बंद को दिया समर्थन

रांची ; आजसू पार्टी ने सोमवार को चाईबासा में हुए पुलिसिया दमन और 21 लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में आहूत कोल्हान बंद (पूर्वी सिंहभूम छोड़कर) का समर्थन करने की घोषणा की है। पार्टी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए राज्य सरकार पर आदिवासी–मूलवासी जनता के दमन का आरोप लगाया है। आजसू के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत …

Read More »

चेंबर ने की 65 उप समितियों के अध्यक्षों की घोषणा

रांची । झारखंड चेंबर ऑफ़ कॉमर्स की नवनिर्मित 65 उप समितियों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा मंगलवार को चेंबर भवन में हुई। बैठक में चेंबर के पदाधिकारियों ने सभी उप समिति के अध्यक्षों के उनके विभाग से सम्बंधित प्रशस्ति पत्र सौंपा और सभी नवनिर्मित उप समिति के अध्यक्षों को सालभर किये जाने वाले कार्यों के लिए बधाई दी। साथ …

Read More »

मोंथा चक्रवात को लेकर झारखंड सरकार अलर्ट, मंत्री ने सभी जिलों को दिए सतर्कता के निर्देश

रांची। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे मोंथा चक्रवात को लेकर झारखंड सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को सभी जिलों के उपायुक्तों को आवश्यक तैयारी करने और सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। मंत्री ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार यह …

Read More »

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राफेल में भरेंगी उड़ान

नई दिल्ली : देश की तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज भारतीय वायु सेना के अत्याधुनिक राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी। राष्ट्रपति का यह ऐतिहासिक कार्यक्रम हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन से आयोजित होगा। राष्ट्रपति सचिवालय ने बताया कि श्रीमती मुर्मु बुधवार सुबह अंबाला पहुंचेंगी, जहां वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी उनका स्वागत करेंगे। राष्ट्रपति को …

Read More »

मिशन आत्मनिर्भर भारत के तहत सेना को मिल रही नई ऊर्जा

भारत की रक्षा नीति अब प्रतिक्रियात्मक नहीं रही, वह दूरदर्शी, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर है. हाल ही में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) द्वारा लगभग 79 हजार करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को मंजूरी देना इस परिवर्तनशील सोच का स्पष्ट संकेत है. यह निर्णय न केवल सीमाओं की सुरक्षा को मजबूती प्रदान करेगा बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ …

Read More »