29/05/26
Breaking News

वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा 21 नवंबर को जैक कार्यालय का घेराव करेगा

रांची ; वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा 21 नवंबर को झारखंड एकेडमिक काउंसिल कार्यालय रांची का घेराव करेगा। यह निर्णय आज अध्यक्ष मंडल की बैठक में सर्वसम्मत से लिया गया। बैठक में सदस्यों ने कहा कि जैक अधिनियम, परिनियम, नियमावली के अनुसार कोई काम नहीं कर रहा है। अधिनियम में स्पष्ट है कि जैक बोर्ड की बैठक तीन माह में होगी । लेकिन 5 माह हो गए जैक की एक भी बैठक नहीं हुई।
विगत कई वर्षों से पाठ्यक्रम के बारे में कोई बैठक नहीं हुई।सीबीएसई हर तीन माह में अपने पाठ्यक्रम परीक्षा में कोई ना कोई स्थिति एवं परिस्थिति को देखकर परिवर्तन करता है। लेकिन जैक बोर्ड में पुराने ही पाठ्यक्रम चल रहे हैं।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को जवाब दाखिल करने का दिया अंतिम मौका

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाए गए पुलों के टूटने से …