नई दिल्ली। हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद पी हिंदुजा का निधन हो गया है। वे कई हफ्तों से बीमार चल रहे थे लंदन के एक अस्पताल में दिग्गज बिजनेस टाइकून ने अंतिम सांस ली। 85 वर्षीय गोपीचंद हिंदुजा को बिजनेस जगत में ‘GP’ के नाम से जाना जाता था। मई 2023 में अपने बड़े भाई श्रीचंद हिंदुजा के निधन के बाद उन्होंने ग्रुप की कमान संभाली थी। गोपीचंद हिंदुजा और उनके भाइयों का नाम बोफोर्स घोटाले में भी आया था। CBI ने अक्टूबर 2000 में उन पर आरोप लगाए थे। हालांकि, दिल्ली हाई कोर्ट ने मई 2005 में सबूतों के अभाव के कारण हिंदुजा ब्रदर्स के खिलाफ सभी आरोप खारिज कर दिए थे
Pravar Bani www.pravarbani.com