06/05/26
Breaking News
RANCHI, NOV 28 (UNI):- Indian cricketer Virat Kohli and others during a practice session ahead of 1st ODI match between India and South Africa at Jharkhand State Cricket Association (JSCA) International Stadium in Ranchi, Jharkhand on Friday. UNI PHOTO- 172U

रोहित-कोहली संभालेंगे मोर्चा,वनडे में टेस्ट का हिसाब चुकायेगी

रांची : साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया। 2-0 की क्लीन स्वीप के साथ प्रोटियाज ने टीम इंडिया के 25 साल के दबदबे का अंत किया। अब दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी। 3 मैचों की यह सीरीज 30 नवंबर से रांची में शुरू होगी, जबकि बाकी मुकाबले 3 और 6 दिसंबर को खेले जाएंगे। वनडे सीरीज में टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत होगी रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी। दोनों दिग्गजों के आने से टीम का बैलेंस मजबूत हुआ है। भारत के पास टेस्ट में मिली शर्मनाक हार का हिसाब चुकता करने का मौका भी रहेगा। दिलचस्प बात यह है कि दोनों टीमें करीब डेढ़ साल बाद आमने-सामने होंगी। पिछली भिड़ंत 2024 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में हुई थी, जहां भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर चौथा लिमिटेड ओवर्स वर्ल्ड कप जीता था। उस जीत का बदला साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में जीतकर चुका लिया। अब वनडे फॉर्मेट में लक्ष्य होगा क्लीन स्वीप। वनडे में दोनों के बीच अब तक 58 मुकाबले हुए हैं—27 भारत ने जीते और 30 साउथ अफ्रीका ने। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। अगर भारत 3-0 से जीतता है, तो हेड-टु-हेड रिकॉर्ड बराबर हो जाएगा और साउथ अफ्रीका के दबदबे का अंत भी होगा। सीरीज रिकॉर्ड की बात करें तो टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है। अब तक 15 वनडे सीरीज में 8 भारत ने जीती हैं, जबकि 6 साउथ अफ्रीका ने। एक सीरीज 2005 में ड्रॉ रही थी। पिछली सीरीज 2023 में खेली गई थी, जिसमें भारत 2-1 से जीता था। इस बार भारत का लक्ष्य साफ है की वन दे टेस्ट की हार का हिसाब चुकाना बाकी है ।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को जवाब दाखिल करने का दिया अंतिम मौका

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाए गए पुलों के टूटने से …