02/04/26
Breaking News

रांची में जेपी विचार मंच ने मनाई जयप्रकाश नारायण जयंती

रांची: जेपी विचार मंच के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मलिक की अध्यक्षता में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जेपी के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई।

मुख्य अतिथि यदुनाथ पांडे, पूर्व सांसद एवं भाजपा झारखंड के पूर्व अध्यक्ष, और अन्य गणमान्य अतिथियों ने जेपी आंदोलन में शामिल अनुयायियों को शाल और माला पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में डॉ. ए. आर. के. वर्मा, उषा पांडे, संजय कुमार सिंह, शैलेश सिन्हा सहित कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।

डॉ. वर्मा ने कहा कि जेपी के विचारों को आत्मसात करना ही उनकी श्रद्धांजलि है। प्रेम मित्तल ने जोर देकर कहा कि जेपी की विचारधारा वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है। वरिष्ठ पत्रकार श्री दिलीप नीलूनीलू ने सुझाव दिया कि युवा पीढ़ी को जेपी के विचारों से अवगत कराने के लिए इसे पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।

मुख्य अतिथि रघुनाथ पांडे ने कहा कि जेपी के नेतृत्व और विचारों से समाज सेवा और राजनीतिक सेवा की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन शैलेश कुमार सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता जेपी विचार मंच, ने किया।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को जवाब दाखिल करने का दिया अंतिम मौका

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाए गए पुलों के टूटने से …