16/02/26
Breaking News

मुख्यमंत्री 20 को जायेंगे गिरिडीह, बाहा बोंगा समारोह में होंगे शामिल

रांची। रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सोमवार रात गिरिडीह जिले के उपायुक्त रामनिवास यादव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री यादव ने मुख्यमंत्री को 20 फरवरी 2026 को गिरिडीह में आयोजित होने वाले “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने उक्त आमंत्रण को स्वीकार करते हुए अपनी पूर्ण सहमति प्रदान की तथा गिरिडीहवासियों के प्रति अपनी हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Check Also

हाथियों के झुंड को मालगाड़ी ने मारी टक्कर, हाथियों ने किया रेलवे ट्रैक जाम

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआमिलान और निंद्रा स्टेशन के बीच माल्हन गांव …