पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के महागठबंधन को बुधवार को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय जनता दल ( आरजेडी ) की मोहनीया विधानसभा सीट पर उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन रद्द हो गया है। इस फैसले से नाराज श्वेता सुमन ने रोते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली से दबाव के चलते यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी , पीएम मोदी और अमित शाह इस दबाव के पीछे हैं। श्वेता सुमन ने यह भी कहा कि बीजेपी उम्मीदवार संगीता ने नोटिफिकेशन की तारीख के बाद जाति प्रमाण पत्र जमा किया, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि, ”आरोप लगाया गया है कि मैं यूपी की हूं और मेरा जाति प्रमाण पत्र यूपी का न होकर बिहार का है। कहा जा रहा है कि मैं यहां की मूल निवासी नहीं हूं, जबकि मैं यहां 20 सालों से रह रही हूं।’
Pravar Bani www.pravarbani.com