04/04/26
Breaking News

पीएम मोदी 23 अक्टूबर से करेंगे धुआंधार चुनाव प्रचार, बिहार के 12 जिलों में आयोजित होंगी रैलियां

पटना। बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अक्टूबर से राज्यभर में 12 रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की ये रैलियां अलग-अलग चरणों में आयोजित होंगी, जिनमें वे भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी की पहली तीन रैलियां 23 अक्टूबर को सासाराम, भागलपुर और गया में होंगी। इन रैलियों में प्रधानमंत्री केंद्र सरकार की उपलब्धियों, बिहार में विकास योजनाओं और राज्य के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता के सामने पेश करेंगे। इसके बाद 28 अक्टूबर को वे पटना, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इन रैलियों में पीएम मोदी रोजगार, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़ी योजनाओं पर विशेष जोर देंगे। अगले चरण में 1 नवंबर को वे पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर और छपरा में रैलियां करेंगे। इन इलाकों में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में बड़ी संख्या में जनता जुटने की संभावना है। अंतिम चरण में 3 नवंबर को पीएम मोदी पश्चिमी चंपारण, सहरसा और अररिया में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा संगठन इन रैलियों की तैयारी में पूरी तरह जुट गया है। बिहार बीजेपी के नेताओं का कहना है कि पीएम मोदी पर बिहार की जनता सबसे ज्यादा भरोसा करती है और केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ गरीब वर्ग के लोगों को मिलता है। ऐसे में पीएम मोदी की रैलियां एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Check Also

AI समिट में प्रदर्शन पर बरसे मोदी ,विकास बनाम ‘जहरीली राजनीति विपक्ष

मेरठ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ की जनसभा को राजनीतिक तेवर देते हुए विपक्ष, विशेषकर …