04/04/26
Breaking News

जीईएल चर्च में मना सिल्वर जुबली महोत्सव

रांची : गोस्सनर एवं जेलिकल लुथरेन चर्च इन छोटानागपुर एंड असम का मुख्यालय परिसर बेथेसदा कंपाउंड ख्रीस्त गिरजाघर रांची एवं गोस्सनर मध्य विद्यालय परिसर जीइएल चर्च में महिलाओं के दो दिवसीय पुरोहिताई अभिषेक की 25वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. इसमें मध्यप्रदेश, बंगाल, छत्तीसगढ़,असम समेत अन्य राज्यों के महिला पुरोहित शामिल हुई. इसमें छह डायोसिस से विशप पादरी एवं विश्वासियों ने हिस्सा लिया. बुधवार को महिला पादरियों के पुरोहिताई अभिषेक की 25वीं सिल्वर जुबली महोत्सव का आगाज हो गया. कार्यक्रम में शामिल महिला पादरियों ने बताया कि वर्ष 26 अक्टूबर को 2000 ई में पहली बार तीन महिला पादरियों का अभिषेक हुआ था, जिसने मसीही समाज में एक नई मिसाल कायम की. तब से लेकर अब तक 25 वर्ष का सफर चुनौतियों, समर्पण और सेवा की मिसाल बन चुका है.

 

इस अवसर पर चर्च परिसर में धन्यवाद आराधना सभा का आयोजन किया गया. इससे पहले जुबली पत्थर का अनावरण किया गया. इसमें 52 महिला पादरियों के नाम लिखा गया है. इसके साथ ही प्रमुख लोगों का नाम भी अंकित है.

मोडरेटर हाउस से पारंपरिक विधि विधान से पारंपरिक वाद्ययत्र के साथ शोभायात्री निकाली गई. इसमें सबसे आगे नृत्य मंडली, बिशप और महिला पादरी मौजूद थे.

Check Also

नेहा किस्कू बनी मिस ग्रैंड झारखंड-2026

रांची। ब्रिकवे एंड कंपनी के तत्वावधान में स्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के सहयोग से रविवार को …