04/04/26
Breaking News

जब स्कूल में क्लब पैंट पहनकर पहुंची महिला टीचर

ऑफिस हो या स्कूल, हर जगह ड्रेस कोड का पालन करना जरूरी होता है। इन दिनों एक महिला टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। खासकर स्कलों में, जहां बच्चों के लिए तो यूनिफॉर्म तय होती है, वहीं टीचर्स से भी ये उम्मीद की जाती है कि उनका पहनावा सादगी और शालीनता भरा हो, लेकिन हाल ही में एक मामला सामने आया है, जिसने लोगों के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, डेनिस नाम की एक स्कूल टीचर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में आप देखेंगे कि वह स्कूल में क्लब पैंट पहने नज़र आ रही हैं। उनका यह आउटफिट देखकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही है। कुछ लोगों का कहना है कि यह उनकी अपनी पसंद है, वहीं कुछ ने इसे अनुचित बताते हुए टीचर की आलोचना कर दी। अब आपको बताते हैं क्लब पैंट के बारे में, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। दरअसल, क्लब पैंट एक ऐसी टाइट फिटिंग वाली बॉटम होती है, जो अक्सर क्लब या पार्टी वियर के तौर पर पहनी जाती है। यह फॉर्मल या प्रोफेशनल माहौल में पहनने के लिए सही नहीं मानी जाती है। इसी वजह से जब डेनिस इसे स्कूल में पहनकर पहुंची, तो लोगों ने सवाल खड़े कर दिए।

Check Also

नेहा किस्कू बनी मिस ग्रैंड झारखंड-2026

रांची। ब्रिकवे एंड कंपनी के तत्वावधान में स्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के सहयोग से रविवार को …