04/04/26
Breaking News

कल होगा बीजेपी में खरमास खत्म , झारखंड बीजेपी अध्यक्ष के नाम पर जल्द लगेगी मुहर

रांची : झारखंड BJP अध्यक्ष के नाम पर जल्द लगेगी मुहर, संगठनात्मक चुनाव अंतिम चरण में झारखंड BJP में संगठनात्मक चुनाव अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। लंबे समय से चल रही इस प्रक्रिया के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी के भीतर चर्चा है कि झारखंड BJP की कमान किस नेता को सौंपी जाएगी। झारखंड BJP के संगठन चुनाव प्रभारी डॉ. प्रदीप वर्मा ने बताया कि चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इस बार चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव को सौंपी गई है, जो सोमवार देर शाम रांची पहुंचेंगे। डॉ. प्रदीप वर्मा के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चलेगी। इसके बाद दोपहर 2 से 3 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी। वहीं, दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र वापस लेने का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को दोपहर 2 बजे प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। अगर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एक से अधिक नामांकन आते हैं, तो ऐसी स्थिति में मतदान की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Check Also

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधियों को दिखाया नेपाल का रास्ता, कहा— सुधर जाएं नहीं तो कड़ी कार्रवाई होगी

पूर्वी चंपारण।बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को अपराधियों को सख्त चेतावनी दिया …