जमशेदपुर // काली पूजा के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर सोमवार को महाप्रसाद का भव्य आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री मुंडा ने श्रद्धा और परंपरा के साथ इस आयोजन को संपन्न कराया। प्रदेशभर से हजारों श्रद्धालु, भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य अतिथि इस अवसर पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, पलामू सांसद बी. डी. राम, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व सांसद पी. एन. सिंह, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री नन्द जी प्रसाद और गणेश मिश्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय और दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हुए।
इसके अलावा बलरामपुर (प. बंगाल) के विधायक मनेश्वर महतो, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, चंडीचरण साव, उदय सिंहदेव, विजय खां, आस्तिक महतो, शिवशंकर सिंह समेत अनेक राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।
कॉरपोरेट जगत से भी कई प्रमुख व्यक्ति इस आयोजन में पहुंचे। टाटा स्टील के कॉरपोरेट वीपी डी. बी. सुंदररमन, टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी, जुस्को के एमडी ऋतुराज सिंहा, एस. के. बेहरा, आर. के. अग्रवाल और मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय समेत कई गणमान्य नागरिकों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के सुचारू संचालन में विनोद सिंह, जितेंद्र राय, रूपेश कटरियार, गणेश सोलंकी, रतन महतो, काली शर्मा, नीरज शर्मा और संजय गोराई की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर श्री अर्जुन मुंडा ने सभी श्रद्धालुओं और अतिथियों का स्वागत किया और काली पूजा, गोवर्धन पूजा तथा भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आगामी छठ महापर्व के लिए भी सभी को मंगलकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व झारखंड की सांस्कृतिक एकता और आस्था का प्रतीक है।
Pravar Bani www.pravarbani.com