02/04/26
Breaking News

अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए मंत्री ने बांटा नियुक्ति पत्र

पश्चिमी सिंहभूम । जिला के प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में सोमवार को अनुकंपा के आधार पर चुने गए कर्मियों में नियुक्ति पत्र बांटा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा शा‍मिल हुए। उन्होंने सभी चयनित कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर आयुक्त नेलसम एयोन बागे, उपायुक्त चंदन कुमार और उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा भी उपस्थित थे।

नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान मंत्री कहा कि सरकार आपके द्वार के तहत राज्य सरकार लोगों तक उनके अधिकार और सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति को मुश्किल समय से गुज़र रहे परिवारों के लिए एक अहम सहारा बताते हुए कहा कि ऐसी नियुक्तियां प्रभावित परिवारों को नई उम्मीद और स्थिरता प्रदान करती हैं।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को जवाब दाखिल करने का दिया अंतिम मौका

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाए गए पुलों के टूटने से …