03/02/26
Breaking News
UNGA

UNGA 2025: पीएम मोदी नहीं होंगे शामिल, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे एस. जयशंकर

New Delhi : इस साल के अंत में न्यूयॉर्क में होने जा रही संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की उच्च-स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा नहीं लेंगे। उनकी जगह विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भारत की ओर से मंच संभालेंगे। संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में वक्ताओं की संशोधित सूची जारी की है, जिसमें यह बदलाव सामने आया है।

 9 सितंबर से शुरुआत, 23-29 सितंबर को हाई-लेवल बैठक

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र 9 सितंबर से शुरू होगा, जबकि 23 से 29 सितंबर के बीच दुनिया भर के नेताओं की उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित होगी। पहले की सूची में 26 सितंबर को पीएम मोदी के भाषण का उल्लेख था, लेकिन नई लिस्ट के मुताबिक, अब 27 सितंबर को विदेश मंत्री जयशंकर भारत की बात रखेंगे। संयुक्त राष्ट्र ने यह भी स्पष्ट किया है कि वक्ताओं की सूची में आगे बदलाव संभव हैं।

कौन-कौन नेता होंगे मंच पर?

इस साल की बैठक में कई दिग्गज वैश्विक नेता हिस्सा लेंगे। परंपरा के अनुसार, ब्राज़ील के नेता सबसे पहले बोलेंगे। इसके बाद 23 सितंबर को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने संबोधन के साथ मंच संभालेंगे। यह उनके दूसरे कार्यकाल का पहला UNGA भाषण होगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी उम्मीदें जुड़ी हैं।

पीएम मोदी की गैर-मौजूदगी क्यों?

प्रधानमंत्री मोदी के इस बैठक में हिस्सा न लेने के पीछे कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। ऐसे निर्णय अक्सर देश की आंतरिक व्यस्तताओं और वैश्विक रणनीतिक प्राथमिकताओं पर आधारित होते हैं। अब सभी की निगाहें एस. जयशंकर के भाषण पर टिकी होंगी, जिसमें वे भारत का दृष्टिकोण वैश्विक समुदाय के सामने रखेंगे।

 

Also Read : झारखंड में इस दिन से तेज बारिश की चेतावनी

Check Also

मोदी बोले—व्यवधान नहीं, समाधान से ही आगे बढ़ेगा देश

नई  दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों से संसद का कार्य सुचारू रूप …