Ranchi : कई दिनों की सुस्ती के बाद झारखंड में मॉनसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्यभर में 9 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ वज्रपात की संभावना भी जताई गई है।
बंगाल की खाड़ी से उठा सिस्टम बना बारिश की वजह
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के चलते राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। दक्षिणी जिलों में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश जारी है। रविवार को खूंटी में सबसे अधिक 27 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
इन जिलों में दोपहर के बाद भारी बारिश की चेतावनी
आज (8 सितंबर) दोपहर 2 बजे के बाद देवघर, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।
प्रमुख शहरों का तापमान और वायु गुणवत्ता
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान | AQI (वायु गुणवत्ता) |
---|---|---|---|
रांची | 33°C | 24°C | 64 |
जमशेदपुर | 35°C | 25°C | 74 |
धनबाद | 35°C | 26°C | 69 |
बोकारो | 36°C | 26°C | 65 |
रांची में हल्की से मध्यम बारिश के आसार
राजधानी रांची में 9 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। तापमान दिन में 29-30 डिग्री सेल्सियस और रात में 22-23 डिग्री के बीच रह सकता है।
सीजनल बारिश में 25% की बढ़त, लेकिन हालिया गिरावट
1 जून से 8 सितंबर के बीच झारखंड में औसतन 1048.4 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 25% अधिक है। हालांकि, हाल के कुछ दिनों में बारिश थोड़ी कम हुई है जहां सामान्यतः 33 मिमी बारिश होती है, वहीं केवल 31.7 मिमी दर्ज की गई है, यानी करीब 4% की कमी।
Also Read : पितृपक्ष 2025: पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने का पुण्यकाल, 7 सितंबर से होगी शुरुआत