23/04/26
Breaking News

ये ख़बरें पढ़ी?

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में सैकड़ों लोगों की जाँच व उपचार

सूरजपुर: जिले के खोरमा राज विद्या केंद्र द्वारा दो दिवसीय, 31 जनवरी एवं 01 फरवरी को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में अतिथि के रूप में एसडीएम ललिता भगत , नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतापपुर श्रीमती मानती सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतापपुर अजीत शरण सिंह, जिला पंचायत सदस्य सूरजपुर अनुज कुमार राजवाडे, तथा सरपंच ग्राम …

Read More »

झामुमो के झारखंड दिवस की तैयारियां तेज, बोले बसंत भाजपा से कभी नहीं थी दुश्‍मनी

दुमका। झारखंड मुक्ति मोर्चा (भाजपा) के साथ नजदीकियां बढ़ने के सवाल को लेकर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई और विधायक बसंत सोरेन ने सवालिया लहजे में कहा कि आखिर भाजपा के हमलोगों की दुश्मनी ही कब थी। बसंत सोरेन ने कहा कि हम झारखंड के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय कैबिनेट के मंत्रियों …

Read More »

भाजपा जिसे नहीं कर पाई, हेमंत सरकार ने कर दिखाया : शिल्पी

रांची। मंत्री शिल्पीं नेहा तिर्की ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने शासनकाल में जाे नहीं कर पाई, राज्य में कांग्रेस-झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) की हेमंत सरकार ने उसे कर दिखाया है। भाजपा ने पेसा कानून के अधिकार पर राज्यवासियों को हमेशा भ्रमित करने का काम किया, लेकिन हेमंत सरकार ने पेसा नियमावली लागू कर पारंपरिक ग्राम व्यवस्था को मजबूती …

Read More »

सीबीआई ने 50 हजार घूस लेते सेना के हवलदार और उसके रिश्तेदार को किया गिरफ्तार

रांची। सीबीआई (एसबी, रांची) ने 50 हजार रुपये घूस लेते हुए सेना के हवलदार और एक निजी व्यक्ति को गिरफ़्तार किया। गिरफ़्तार हवलदार का नाम मुकेश कुमार और उसके रिश्तेदार दिनेश कुमार राय बताये जा रहे है। हवलदार कथित रुप से सेना की जमीन पर भवन निर्माण का काम पूरा करने के लिए घूस ले रहा था। उसने पांच लाख …

Read More »

ऑटिज़्म के इलाज में स्वीकृत और निगरानी वाला क्लिनिकल ट्रायल ही मान्य : उच्चतम न्यायालय

नई  दिल्ली । उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (एएसडी) के इलाज के लिए स्वीकृत और निगरानी वाले क्लिनिकल ट्रायल के बाहर स्टेम सेल थेरेपी देना अनैतिक है और इसे चिकित्सकीय लापरवाही माना जाएगा। न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर. महादेवन की पीठ ने यश चैरिटेबल ट्रस्ट बनाम भारत संघ मामले में यह फैसला सुनाया।   …

Read More »

अरब देशों के साथ व्यापार, ऊर्जा और तकनीक में साझेदारी मजबूत करने को प्रतिबद्ध भारत: मोदी

नई दिल्ली ; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरब देशों के साथ व्यापार और निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा तथा अन्य क्षेत्रों में सहयोग को और प्रगाढ बनाने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया है। श्री मोदी ने शनिवार को यहां अरब देशों के विदेश मंत्रियों, अरब लीग के महासचिव तथा अरब देशों के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से मुलाकात की। ये …

Read More »

सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उप मुख्ममंत्री

मुंबई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार शाम यहां महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनी हैं। श्रीमती पवार को आबकारी, खेल तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सौंपे गये हैं। ये विभाग उप मुख्यमंत्री रहते हुए श्री अजित पवार के पास भी थे …

Read More »

दुनियाभर के झंझावातों के बीच बजट की कसौटी: विकास बनाम राजकोषीय संतुलन

नई  दिल्ली । बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच रविवार को पेश किये जाने वाले आम बजट 2026-27 में सरकार के सामने मुख्य चुनौती आर्थिक वृद्धि की गति और विकास की प्राथमिकताओं, राजकोषीय अनुशासन और जरूरतमंदों के रोजगार तथा कल्याण को सुरक्षित रखने के बीच संतुलन बिठाने की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 01 फरवरी को लोकसभा में अपना लगातार नौवां …

Read More »

आचार संहिता उल्लंघन मामले में पांच बार से सांसद रहे सुकदेव पासवान बाइज्जत बरी

अररिया । आचार संहिता मामले में पांच बार के सांसद रहे सुकदेव पासवान को न्यायालय ने आरोपों से दोष मुक्त करते हुए बाइज्जत बरी कर दिया । पूर्व सांसद सुकदेव पासवान को अपर मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी प्रथम-सह-एमपी एमएलए कोर्ट ने सीजीआर 681/ 2009 में दोषमुक्त करार दिया।पूर्व सांसद के विरुद्ध आर्दश आचार संहिता उल्लंघन का मामला लंबित था, जो वर्ष …

Read More »

सत्य और अहिंसा को हथियार बनाकर गांधी ने दिखाया संघर्ष का नया रास्ता : कमलेश

रांची। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सहित पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर कमलेश ने कहा कि वर्तमान स्थिति में महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता …

Read More »

राज्य के सभी प्रखंडों में खोले जाएंगे नए कौशल केंद्र: मंत्री

रांची। श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य के सभी प्रखंडों में नए कौशल केंद्र खोले जाएंगे ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को घर के पास ही उनकी जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण मिल सके। यादव शुक्रवार को झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी (जेएसडीएमएस) के तत्वावधान में आयोजित झारखंड कौशल उत्कर्ष के भव्य समापन समारोह में बोल रहे …

Read More »

यूजीसी के नए कानून के खिलाफ स्वर्ण आर्मी का एक फरवरी को भारत बंद का ऐलान

रामगढ़। स्वर्ण आर्मी भारत के बैनर तले स्वर्ण समाज की बैठक शुक्रवार को होटल मनोहर रेसिडेंसी के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में लागू किए गए यूजीसी के नए कानून का सर्वसम्मति से विरोध किया गया। बैठक में वक्ताओं ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने इस कानून को न्यायसंगत नहीं मानते हुए …

Read More »

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक

रांची : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि ब्लर फोटोज से सम्बंधित मामलों में मतदाता सूची में मतदाताओं के फोटो की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सभी बीएलओ अपने बीएलओ ऐप के माध्यम से मतदाताओं की फोटो खींच कर ऐप में अपलोड करें। मतदाता सूची में कम गुणवत्ता वाले फोटोज से सम्बंधित सभी मामलों का …

Read More »

प्रत्‍याशी घोषित कर फंस गए नेताजी,उम्मीदवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

रामगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव को गैर दलीय घोषित किया है। लेकिन झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी (जेएलकेएम) मोर्चा की रामगढ़ इकाई ने इस चुनाव को राजनीतिक रंग दे दिया। शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर जेएलकेएम ने नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए अपने उम्मीदवार अनीता कुमारी के नाम की घोषणा की। उनके नाम की घोषणा होते ही …

Read More »

धनबाद महापौर के लिए सात और अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

धनबाद। नगर निकाय चुनाव में धनबाद नगर निगम क्षेत्र में महापौर के पद के लिए शुक्रवार को सात नामांकन पत्रों की बिक्री हई। वहीं चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। महापौर के पद के लिए आज दाे प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जबकि चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद तथा …

Read More »