12/11/25
Breaking News

ये ख़बरें पढ़ी?

जेसोवा ने मुख्यमंत्री को दीपावली मेला के लिए किया आमंत्रित

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से शनिवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुलाकात के दौरान जेसोवा की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर – 2025 तक आयोजित होनेवाले पांच दिवसीय दिवाली मेला …

Read More »

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हुसैनाबाद में वृक्षारोपण कार्यक्रम

हुसैनाबाद (पलामू) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता कमलेश कुमार सिंह ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश …

Read More »

चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के पट अनावरण से दुर्गोत्सव का भव्य शुभारंभ, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

रांची : राजधानी रांची के हृदयस्थली मुख्य मार्ग पर स्थित चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के पूजा पट अनावरण व उद्घाटन समारोह का आयोजन गुरुवार को बड़े ही पारंपरिक तरीके से किया गया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर दुर्गोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह, पदाधिकारी, सदस्य और …

Read More »

CM हेमंत सोरेन ने रांची में दो भव्य दुर्गा पूजा पंडालों का किया उद्घाटन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रातु रोड स्थित आरआर स्पोर्टिंग क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। उन्होंने मातारानी के दरबार में शीश नवाकर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, प्रगति और खुशहाली की कामना की। यह पंडाल कुछ दिनों पहले विवादों में था, क्योंकि इसे वेटिकन सिटी के प्रमुख चर्च की तर्ज पर सजाया गया था। पंडाल की बनावट …

Read More »

चुनाव से पहले महिलाओं को 10 हजार देकर लुभा रही है नीतीश सरकार : प्रियंका गांधी

पटना : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज शुक्रवार को सदाकत आश्रम में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया. इस क्रम में उन्होंने आशा, आंगनवाड़ी, किसान, मजदूर सहित अन्य व्यवसायों से जुड़ी महिलाओं से बातचीत की. उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान करने की भरोसा दिया.  प्रियंका गांधी ने बिहार की राजग सरकार पर हमला किया. कहा कि भाजपा …

Read More »

चुनाव बाद ‘सोनार बांग्ला’ बनेगा बंगाल : अमित शाह

कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता के मशहूर संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा मंडप ने ने इस वर्ष की ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ पर थीम आधारित जिसमें पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के आतंकवाद-विरोधी अभियान की झलक प्रस्तुत की गई है। इस मौके पर उन्होंने …

Read More »

बड़कागांव की बेटी ने कोयले की घुप्प अंधेरी सुरंग में चुनी करियर की राह

भूमिगत कोयला खदानें हमेशा से पुरुषों के वर्चस्व वाली दुनिया मानी जाती रही हैं, जहां घुप्प अंधेरा, दमघोंटू हवा और जानलेवा जोखिम हर दिन के काम का हिस्सा है। कुछ साल पहले तक किसी ने सोचा भी नहीं था कि कोई महिला इन अंधेरे, जोखिम भरे सुरंगों में उतरकर काम कर सकती है। लेकिन हजारीबाग जिले के बड़कागांव की आकांक्षा …

Read More »

गिरिडीह में पिकअप वैन और ट्रक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत; 5 घायल

गिरिडीह। टुंडी मुख्य मार्ग के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ मोड़ के समीप शुक्रवार दोपहर को भयानक सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना है। ट्रक व पिकअप में टक्कर हुई है। ट्रक के नीचे सवारी दबी हुई है। मृतकों संख्या बढ़ सकती है। मिली जानकारी के मुताबिर, ट्रक व सवारी पिकअप में आमने-सामने की टक्कर …

Read More »

अनिरुद्धाचार्य ने शेयर किया अमेरिका की कॉलोनी का Video

भगवान कृष्ण की नगरी और वृंदावन के कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य जी को कौन नहीं जानता. उनके प्रवचन और सभा की वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर काफी वायरल होते हैं. ऐसे में आज हम आपको उनके एक ऐसे वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें वह व्लॉगिंग करते हुए नजर आए और अमेरिका के रहन-सहन, कल्चर के बारे में …

Read More »

चाईबासा में DGP के सामने 10 नक्सलियों ने किया सामूहिक आत्मसमर्पण

रांची। झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में सक्रिय भाकपा माओवादी संगठन के 10 नक्सलियों ने गुरुवार को पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता और अन्य अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में छह पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये सभी एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली …

Read More »

झारखंड हाईकोर्ट ने जेटेट परीक्षा के बगैर स्कूली शिक्षकों की नई नियुक्ति और विज्ञापन पर लगाई रोक

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) का आयोजन कराए बगैर स्कूलों में सहायक आचार्यों (शिक्षकों) की नियुक्ति की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। जस्टिस आनंद सेन की बेंच ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के 402 अभ्यर्थियों की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उपस्थित हुए …

Read More »

सैनिक बाजार की बदल जाएगी सूरत, बनेगा 11 मंजिला ट्वीन टावर मॉल

रांची। राजधानी रांची के मेन रोड सैनिक बाजार का पूरी तरह कायाकल्प बदलने वाला है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शहरीकरण के संकल्प के तहत यहां एक वृहद मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स और भव्य मॉल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार के निर्देश पर गुरुवार को विभागीय कार्यालय में परामर्शी संस्था मास एंड …

Read More »

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने किया नमन, बाबूलाल मरांडी बोले– तुष्टीकरण के खिलाफ दी नई दिशा

रांची : भाजपा ने आज पूरे प्रदेश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110 वीं जयंती मनाई। सभी जिलों में गोष्ठियां आयोजित कर पंडित दीनदयाल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की गई। उनके एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय की विचार धारा पर चलते हुए एक आत्म निर्भर भारत, विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का संकल्प लिया गया। …

Read More »

ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मस्थल वेटिकन की तर्ज पर आरआर स्पोर्टिंग का पूजा पंडाल

रांची : रांची के रातू रोड इलाके में ईसाइयों की आस्था के सबसे बड़े केंद्र वेटिकन की तर्ज पर बनाए गए दुर्गा पूजा पंडाल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। 85 लाख की लागत वाले इस पंडाल का निर्माण शहर की प्रमुख दुर्गा पूजा समितियों में से एक ‘आरआर स्पोर्टिंग क्लब’ ने कराया है। इस क्लब के प्रमुख विक्की …

Read More »

रांची में गुरुवार शाम से खुल गए शहर के दो बड़े पूजा पंडाल

रांची : राजधानी के कई प्रमुख दुर्गा पूजा पंडाल गुरुवार से श्रद्धालुओं के लिए खुले और शहर में दुर्गोत्सव का उत्साह परवान चढ़ने लगा है । इस साल पंडालों में भव्यता के साथ-साथ देशभक्ति और नारी शक्ति का संदेश भी प्रमुख रूप से देखने को मिल रहा है। रांची का सबसे मंहगा पंडाल श्री रामलला दुर्गा पूजा समिति का ने …

Read More »