14/04/26
Breaking News

ये ख़बरें पढ़ी?

गोवा में अग्नि कांड में झारखंड के 3 युवक समेत 25 की मौत,सीएम ने जताया शोक

पणजी / रांची : गोवा के उत्तरी क्षेत्र में स्थित अरपौरा गांव में एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात आग लगने से करीब 25 लोगों की मौत हो गयी तथा कुछ घायल हो गये। प्रारंभिक रिपोर्टो के अनुसार आग नाइट क्लब की रसाई में गैस सिलेंडर फटने से लगी। मृतकों में अधिकतर क्लब के कर्मचारी है। दुर्घटना के कुछ …

Read More »

झारखंड में भाजपा-झामुमो की सरकार बनी तो यह कोई नई बात नहीं : जयराम

रांची झारखंड लोक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के अध्यक्ष और विधायक जयराम महतो ने कहा है कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सरकार पहले भी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में हेमंत सोरेन उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं, इसलिए यदि दोनों दल एक बार फिर साथ आते हैं, तो इसमें कोई हैरानी …

Read More »

मुंबई से लौटने के दौरान फ्लाइट में जामताड़ा निवासी का निधन

जामताड़ा ; उमरा अदा कर घर लौट रहे नारायणपुर (जामताड़ा) निवासी हफ़ीज़ मियां का विमान में आकस्मिक निधन हो गया। यह दुखद घटना मुंबई से टेकऑफ़ के लगभग एक घंटे बाद हुई, जब अचानक उनकी हृदयगति रुकने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मामले पर तत्काल संज्ञान लिया और झारखंड …

Read More »

रांची में राष्ट्रीय आदिवासी नीति निर्धारण पर तीन दिवसीय कार्यशाला,25 राज्यों के आदिवासी प्रतिनिधि शामिल

रांची,  डॉ. रामदयाल मुंडा शोध संस्थान (टीआरआई) में शुक्रवार से राष्ट्रीय आदिवासी नीति निर्धारण विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हुई। टीआरआई और आदिवासी समन्वय समिति की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में देश के 25 राज्यों से आदिवासी प्रतिनिधि शामिल हुए। महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, असम, पश्चिम बंगाल, लद्दाख और अंडमान-निकोबार सहित विभिन्न राज्यों के वक्ताओं …

Read More »

राष्ट्रपति डिनर: कांग्रेस नेता राहुल-खरगे को नहीं मिला न्योता

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा रूस के राष्ट्रपति पुतिन के सम्मान में आज रात आयोजित डिनर पार्टी में राज्य सभा में विपक्ष के नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोक सभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आमंत्रित नहीं किया गया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने एक बयान में …

Read More »

उड़ानों में बाधा के बीच रेलवे ने 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त जोड़े कोच

नई दिल्ली, । इंडिगो की उड़ान सेवाओं में आए व्यवधान के बाद बढ़ी हुई यात्री मांग को पूरा करने के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने अब तक कुल 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच लगाए हैं, जिससे 114 फेरे में यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही कुछ नई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई …

Read More »

डाक पार्सल गाड़ी में गुप्त बॉक्स बनाकर शराब तस्करी, तस्कर गिरफ्तार

पलामू, : पलामू में डाक पार्सल लिखी गाड़ी से शराब तस्करी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक फर्जी नंबर प्लेट लगी और डाक पार्सल लिखी गाड़ी से 420 लीटर पाउच में बंद शराब बरामद की है। गाड़ी की छत पर लोहे का गुप्त बॉक्स बनाकर उसमें शराब भरी गयी थी। इस सिलसिले में बिहार के एक शराब तस्कर को …

Read More »

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे देवघर, भव्य स्वागत

देवघर : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देवघर पहुंचे. उनके साथ गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी पहुंचे हैं. देवघर पहुंचने पर बीजेपी नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. जेपी नड्डा के पहुंचने से पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, प्रदेश मंत्री गणेश …

Read More »

शीतलहर से झारखंड में बढी कंपकंपी, छह को भी सात जिलों में अलर्ट

रांची,। देश के उत्तरी राज्यों में हो रही भारी बर्फबारी और उधर आनेवाली ठंडी और नमीयुक्त हवाओं के कारण झारखंड के सात जिलों में शुक्रवार को शीतलहर से लोगों की कंपकंपी बढ गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी राज्य के पश्चिमी जिले लातेहार, पलामू, गढवा और चतरा के अलावा इससे सटे मध्यपवर्ती जिले गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा में …

Read More »

ईडी की बड़ी कार्रवाई: अनिल अंबानी समूह की 1,120 करोड़ की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली :  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी की रिलायंस समूह की 18 संपत्तियों, फिक्स्ड डिपॉजिट, बैंक में जमा राशि और असूचीबद्ध निवेश में उनकी शेयरधारिता को जब्त किया है, जिनकी कीमत 1,120 करोड़ रुपये है। ईडी ने शुक्रवार को यह जानकार देते हुए बताया कि यह कार्रवाई रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड और …

Read More »

आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद : पुतिन

नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान उन्हें भारत आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया।प्रधानमंत्री के साथ बैठक के दौरान श्री पुतिन ने कहा, “प्रिय प्रधानमंत्री, प्रिय दोस्तों, सबसे पहले, निमंत्रण और कल की बहुत अच्छी शाम के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।”यूक्रेन मुद्दे पर शांति के प्रति …

Read More »

यात्रियों को राहत: इंडिगो ने मांगी माफी, 15 दिसंबर तक टिकट रद्द पर पूरा पैसा वापस

नई दिल्ली : निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करने के प्रभावित लोगों और हवाई अड्डे पर फंसे यात्रियों से माफी मांगते हुए 15 दिसंबर तक के टिकट रद्द कराने पर पूरा पैसा वापस करने का आश्वासन दिया है।एयरलाइंस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यात्रियों से माफी मांगते हुए …

Read More »

जमीन, शराब और बालू माफिया किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा-सम्राट चौधरी

पटना ; बिहार विधानसभा में गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर जबाब देते हुए उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने के बाद राज्य में आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक परिवर्तन आया है। विपक्ष द्वारा सुशासन पर उठाए गए सवालों पर उन्होंने कहा कि नीतीश …

Read More »

महिला गृह रक्षक के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी दारोगा निलंबित

दरभंगा ;  बिहार में दरभंगा जिले के मोरो थाना में पदस्थापित दारोगा को महिला गृह रक्षक के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक दिसंबर की रात मोरो थाना में कार्यरत एक महिला गृहरक्षक के रुम में घुसकर उसके साथ थाने में पदस्थापित दारोगा रौशन कुमार ने छेड़खानी की। इस …

Read More »

लैंड फॉर जॉब केस : लालू परिवार के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश टला, अब 8 दिसंबर को सुनवाई

नई दिल्ली : नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से फिलहाल लालू परिवार को राहत मिली है. कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती, हेमा यादव सहित अन्य के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश टाल दिया है. कोर्ट ने सीबीआई को आरोपियों का स्टेटस वेरिफाई करने …

Read More »