06/05/26
Breaking News

झारखंड

रांची में जमीन कारोबारी ने की आत्महत्या की कोशिश, सीने में गोली लगने से हालत गंभीर

रांची। राजधानी रांची के पुंदाग इलाके में रहने वाले एक जमीन कारोबारी कैशर अमीन ने शनिवार को आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। कैसर के दोस्तों ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह …

Read More »

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रिम्स में बुंडू हाइवे हादसे के घायलों के परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का दिया भरोसा

रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शनिवार को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती बुंडू हाइवे दुर्घटना में घायल मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की। मुलाकात के बाद डॉ. अंसारी ने दुर्घटना में जान गंवाले वालों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने …

Read More »

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को “लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025” में मुख्य अतिथि के रूप में किया गया आमंत्रित

रांची ; मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक बोकारो श्री हरविंदर सिंह ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को उन्होंने बोकारो जिले के टी०टी०पी०एस० ललपनिया में आगामी 04 एवं 05 नवंबर को आयोजित “लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025” में …

Read More »

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गोला पहुंचे, विधायक ममता देवी के ससुर को दी श्रद्धांजलि

रांची : रामगढ़ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को गोला पहुंचे और विधायक ममता देवी के ससुर सरयु महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री के गोला आगमन पर जिले की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंध की गई थी. इस मौके पर रामगढ़ उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज, रामगढ़ विधायक ममता देवी, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो सहित कई लोग उपस्थित थे.

Read More »

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की अपीलबीएलए की नियुक्ति में तेजी लाएं राजनीतिक दल

रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति में तेजी लाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बीएलए की नियुक्ति मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए आवश्यक है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों को भेजे पत्र …

Read More »

चक्रवाती बारिश से प्रभावित किसानों के लिए अलर्ट, 72 घंटे के भीतर करें बीमा दावा दाखिल: कृषि विभाग

रांची। झारखंड राज्य में हाल के दिनों में हुई चक्रवाती बारिश मोंथा को देखते हुए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नोडल अधिकारी प्रकाश कुमार ने सभी जिलों के सहकारिता, कृषि और सांख्यिकी पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि बीमित किसान 72 घंटे के भीतर अपनी फसल नुकसान की सूचना दर्ज कर दावा प्रस्तुत करें। आदेश …

Read More »

राज्य में बढ़ते अपराध पर भाजपा का हमला, बाबूलाल मरांडी ने सीएम सोरेन से की सख्त कार्रवाई की मांग

रांची – झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पाकुड़ में एक पत्थर खदान में हुई गोलीबारी की घटना और उसमें कांग्रेस के एक नेता और उसके साथी के शामिल होने को लेकर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से झारखंड के जिलों को क्राइम डिस्ट्रिक्ट नहीं …

Read More »

हाईकोर्ट के आदेश पर झारखंड के 332 डीएसपी की वरीयता सूची रद्द गृह विभाग ने जारी की नई सूची

रांची। झारखंड हाईकोर्ट के एक महत्वपूर्ण आदेश के बाद राज्य के 332 डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) की पूर्व में प्रकाशित वरीयता सूची रद्द कर दी गई हैं। इसके बाद गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार को संशोधित वरीयता सूची जारी कर दी है, जो 1 जनवरी 2016 से प्रभावी मानी जाएगी।यह कदम झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा 11 …

Read More »

राज्य स्थापना दिवस पर झारखंड मनाएगा गौरव के 25 वर्ष: मोरहाबादी मैदान में भव्य समारोह की तैयारी तेज

रांची : झारखंड सरकार इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस को विशेष रूप से मनाने जा रही है। गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने बताया कि 15 नवंबर 2025 को झारखंड स्थापना दिवस वृहद पैमाने पर और भव्य रूप में मनाया जाएगा। यह आयोजन झारखंड की गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और विकास यात्रा का प्रतीक होगा। इस वर्ष राज्य …

Read More »

चक्रवाती तूफान मोंथा की वजह से 31 तक भारी बारिश की आशंका

रांची ; चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण 31 अक्टूबर तक झारखंड के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की आशंका है। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि आनेवाले समय में इसके पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। आनंद ने बताया कि गुरुवार को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी और …

Read More »