06/05/26
Breaking News

झारखंड

टीएसपीसी का सब-जोनल कमांडर आदिल अंसारी उर्फ देवा गिरफ्तार

रांची। रांची पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के सब-जोनल कमांडर आदिल अंसारी उर्फ देवा को लोहरदगा शहर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान वह भागने की कोशिश में घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल लोहरदगा और बाद में बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है। रांची …

Read More »

“निकाय चुनाव आज ” : मतदान में विश्वास है , झारखंड में निकाय चुनाव की तैयारी पूरी

रांची : झारखंड में 23 फरवरी को होने वाले स्थानीय नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की देखरेख में सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। रांची समेत विभिन्न जिलों के डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियां नियत पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो चुकी है। लोकतंत्र के इस मोहब्बत में भाग लेने के लिए मतदान कर्मियों में …

Read More »

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सदन में पेश किया विकास, सुरक्षा और भविष्य की योजनाओं का रोडमैप

रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र बुधवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण के साथ विधिवत शुरू हुआ। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में राज्य सरकार की अब तक की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और भविष्य की प्राथमिकताओं का विस्तृत खाका सदन के सामने रखा। राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध …

Read More »

झारखंड हाई कोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को जवाब दाखिल करने का दिया अंतिम मौका

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाए गए पुलों के टूटने से संबंधित एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए विभाग के सचिव को शपथ पत्र दाखिल करने का अंतिम अवसर दिया है। अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सचिव 24 फरवरी 2026 तक जवाब दाखिल करें, अन्यथा उन्हें व्यक्तिगत रूप से जुर्माना भरना होगा। यह …

Read More »

राज्य में दुष्कर्म और बच्चा चोरी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है : प्रतुल

खूंटी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने कहा है कि राज्य में नगर निकायों के चुनाव उच्च न्यायालय की कड़ी फटकार के बाद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय पर नगर निकाय चुन नहीं होने से राज्य को 2100 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता से वंचित होना पड़ा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ …

Read More »

झामुमो ने नगर निगम चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप, चुनाव आयोग से की हस्तक्षेप की मांग

रांची। रांची नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता कर अन्य राजनीतिक दलों पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने इस मामले में भारत निर्वाचन आयोग से हस्तक्षेप कर सख्त कार्रवाई करने …

Read More »

ट्यूशन जा रही छात्रा , फिर वापस नहीं लौटी ,जाने आगे क्या हुआ..?

रामगढ़। रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक छात्रा को रौंद दिया। बुधवार की शाम हुई इस दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। मृतका की पहचान रउता गांव निवासी मोहम्मद राजू की आठ वर्षीया पुत्री कुलसुम परवीन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कुजू …

Read More »

झारखंड उच्च न्यायालय ने सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड में पांचों दोषियों को किया बरी

रांची। गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव और उनके साथियों की हत्या के बहुचर्चित मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने अहम फैसला सुनाते हुए पांचों सजायाफ्ता को बरी कर दिया है। अदालत के इस निर्णय से मामले में नया कानूनी मोड़ आ गया है। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय और न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने विकास तिवारी समेत पांचों की …

Read More »

हेमन्त सोरेन से गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने की मुलाकात

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने मुलाकात की। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई, जिसमें पुरानी राजनीतिक यादों और आपसी संबंधों को साझा किया गया। इस दौरान शंकर सिंह वाघेला ने मुख्यमंत्री को एक यादगार तस्वीर भेंट की। उन्होंने बताया कि …

Read More »

जिम्मेदार व राष्ट्र-निर्माण में सहभागी नागरिक बनना है : राज्यपाल

-सरला बिरला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने युवाओं को दिया ‘जॉब क्रिएटर’ बनने का संदेश रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि दायित्व ग्रहण करने का संस्कार है। शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार और राष्ट्र-निर्माण में सहभागी नागरिक बनना है। …

Read More »