06/05/26
Breaking News

राज्यों से

रांची में यूपी मॉडल का खौफ : चौपाटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह को डबल बुलेट की सजा, पुलिस ने दोनों पैरों में मारी गोली

रांची ; राजधानी रांची को हिला देने वाले कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग हत्याकांड में झारखंड पुलिस ने जीरो टॉलरेंस का कड़ा संदेश देते हुए मुख्य हत्यारे को सबक सिखाया है। पुलिस ने न केवल 48 घंटों में पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश किया, बल्कि मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह को एक साहसिक मुठभेड़ में दोनों पैरों में …

Read More »

झारखंड में पुलिस संस्मरण दिवस परेड पर शहीदों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रांची : झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) एक परिसर के परेड मैदान में पुलिस संस्मरण दिवस परेड आयोजित किया गया। इसमें देशभर के विभिन्न पुलिस और पारा मिलिट्री फोर्स के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस आयोजन में डीजीपी अनुराग गुप्ता, डीजी प्रशांत सिंह, आईजी मनोज कौशिक, आईजी प्रभात कुमार, एवी होमकर, डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा और रांची एसएसपी राकेश रंजन …

Read More »

घाटशिला उपचुनाव में रोचक जंग, जयराम प्रत्याशी की एंट्री से बना त्रिकोणीय समीकरण

जमशेदपुरः पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव का मुकाबला इस बार त्रिकोणीय हो गया है। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ जयराम कुमार महतो की झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) भी मैदान में उतर गई है। तीनों दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिससे चुनावी जंग दिलचस्प हो …

Read More »

गुमला पुलिस ने ब्राउन सुगर तस्करी का भंडाफोड़ किया, दो आरोपी गिरफ्तार

गुमलाः गुमला पुलिस ने लक्ष्मण नगर क्षेत्र में चल रही ब्राउन सुगर तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। पुलिस ने बताया कि 20 अक्टूबर 2025 को दोपहर 1.15 बजे गुमला पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लक्ष्मण नगर नदी के पास कुछ …

Read More »

21 साल पुरानी बैंक डकैती केस में सासाराम विधानसभा से RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार

सासारामः बिहार के सासाराम विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह को झारखंड के गढ़वा में 21 साल पहले हुई बैंक डकैती में गिरफ्तार कर लिया। रोहतास के एसडीपीओ टू कुमार वैभव ने बताया कि सत्येंद्र साह का नामांकन दाखिल करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस लगभग 10 गाड़ियों के साथ उन्हें गढ़वा लेकर पहुंची, जहां कोर्ट में …

Read More »

महागठबंधन में अंदरूनी कलह: बिहार की 12 सीटों पर साथी दल आमने-सामने

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर गतिरोध अब ‘दोस्ताना लड़ाई’ के रूप में खुलकर सामने आ गया है. राष्ट्रीय जनता दल द्वारा 143 उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद, गठबंधन के प्रमुख घटक दल आरजेडी, कांग्रेस और सीपीआई 12 सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोकते नजर आ रहे हैं …

Read More »

गठबंधन से सीटों को लेकर झामुमो ने किया झारखंडी अस्मिता का तार-तार : प्रतुल

रांची । भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बिहार चुनाव में इतनी बार ‘यू’ टर्न मारा है कि अब उसे झामुमो (यू) कहना चाहिए। शुरू में पार्टी 16 सीट पर चुनाव लड़ना चाहती थी। झारखंड यात्रा गाइड ने फिर यू टर्न मारा और झामुमो के सीटों की संख्या 12 कर दी। इसके …

Read More »

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पत्नी पर बेटे की हत्या की एफआईआर

बेटी और बहू भी आरोपी, वीडियो में घर वालों पर लगाए थे गंभार आरोप पंचकूलाः पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और उनकी पत्नी व पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना पर हरियाणा के पंचकूला में उनके बेटे अकील (35) की हत्या का एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने अकील की हत्या के मामले में मुस्तफा और रजिया के साथ उनकी …

Read More »

स्विट्जरलैंड में जेंडर इक्वेलिटी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगी मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

रांची: झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह स्विट्जरलैंड में आयोजित होने वाले प्रोग्रेसिव अलायंस वार्षिक जेंडर इक्वेलिटी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगी। यह सम्मेलन 25 अक्टूबर को ल्यूसेर्न (स्विट्जरलैंड) में आयोजित होगा, जिसमें कई देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह इस सम्मेलन के एक विशेष सत्र में “ऑनलाइन लैंगिक-आधारित हिंसा का मुकाबला करने के सबक” विषय …

Read More »

बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम से बदल सकता है झारखंड का मौसम मिजाज

रांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 और 26 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। खासतौर पर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों में इसका असर ज्यादा दिखेगा। इनमें पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, साहिबगंज, …

Read More »