06/05/26
Breaking News

बिहार

छपरा दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, चार गंभीर

छपरा : बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में एक घर में अंगीठी जलाकर सो रहे तीन मासूम बच्चे सहित चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई तथा चार अन्य की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार की देर रात को अम्बिका कॉलोनी निवासी रामलखन सिंह के …

Read More »

पटना : एसिड अटैक की घटना में शामिल दो महिला गिरफ्तार

पटना: बिहार में पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र में एक महिला पर एसिड फेंके जाने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बाढ़ 01) आनंद कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि 21 दिसंबर को मोकामा थानांतर्गत एक महिला पर कार्यस्थल से घर लौटने के दौरान मोटर साइकिल पर सवार दो लोगों …

Read More »

नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

नई दिल्ली ; बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। हाल के चुनाव के बाद दसवीं बार मुख्यमंत्री बने श्री कुमार की यह दिल्ली की पहली आधिकारिक यात्रा मानी जा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात में बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय …

Read More »

बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 35 आईएएस अधिकारियों का तबादला

पटना : बिहार सरकार ने प्रशासन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए शुक्रवार को बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 35 अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आज यहां देर शाम जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्, पटना के परियोजना निदेशक मयंक वरवड़े को योजना एवं विकास …

Read More »

पटना में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, चार हाइवा ट्रक जब्त

पटना : पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश पर शुक्रवार देर रात पालीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महाबलीपुर नहर के पास अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान सोन नदी से अवैध रूप से बालू का खनन और परिवहन करते हुये चार हाइवा ट्रक पकड़े गये, जिन्हें …

Read More »

बिहार कैबिनेट में तीन नए विभागों का बंटवारा, सीएम नीतीश के पास सिविल विमानन

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में गठित तीन नए विभागों का मंत्रियों के बीच बंटवारा कर दिया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिविल विमानन विभाग अपने पास रखा है। जेडीयू कोटे से मंत्री सुनील कुमार को उच्च …

Read More »

भारत के समुद्री बेड़े में शामिल होगा स्वदेशी गोताखोर जहाज ‘डीएससी ए20’

नई दिल्ली, । भारतीय नौसेना के समुद्री बेड़े में 16 दिसंबर को गोताखोरी में सहायक स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित जहाज ‘डीएससी ए20’ को शामिल किया जाएगा। दक्षिणी कमान का हिस्सा बनने वाले इस जहाज का कमीशनिंग समारोह कोच्चि में होगा, जो नौसेना के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके माध्यम से भारतीय नौसेना की गोताखोरी और जल के भीतर …

Read More »

महिला गृह रक्षक के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी दारोगा निलंबित

दरभंगा ;  बिहार में दरभंगा जिले के मोरो थाना में पदस्थापित दारोगा को महिला गृह रक्षक के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक दिसंबर की रात मोरो थाना में कार्यरत एक महिला गृहरक्षक के रुम में घुसकर उसके साथ थाने में पदस्थापित दारोगा रौशन कुमार ने छेड़खानी की। इस …

Read More »

बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए एनडीए के डॉ प्रेम कुमार ने किया नामांकन

पटना : बिहार में विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए एनडीए ने भाजपा विधायक डॉ. प्रेम कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। डॉ प्रेम कुमार ने सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। प्रेम कुमार का विधानसभा अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। मंगलवार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने की उम्मीद जताई जा रही है। नामांकन …

Read More »

बिहार के गयाजी एयरपोर्ट पर 7 विदेशी महिलाओं को एक्सपायर वीज़ा के साथ प्रवेश करने पर रोका गया

पटना/गयाजी। बिहार के गयाजी स्थित अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार को 07 विदेशी महिला को एक्सपायर विजा लेकर दाखिल होने के जुर्म में एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया है। एयरपोर्ट प्रभारी निदेशक के अनुसार, मलेशिया के 5, जबकि सिंगापुर और थाईलैंड के दो यात्री हैं। सभी थाई एयर एशिया और थाई एयरवेज विमान से गयाजी पहुंचे थे। इनके पास एक्सपायर …

Read More »