06/05/26
Breaking News

झारखंड

धान अधिप्राप्ति में गड़बड़ी पर सख्त रुख: मंत्री इरफान ने DSO को चेताया, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

रांची । खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने राज्य के सभी डीएसओ को किसानों के प्रति जवाबदेह बनने को कहा है। उन्‍होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना अनुमति कोई अधिकारी बैठक से बाहर नहीं जाएगा। मंत्री अंसारी मंगलवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में …

Read More »

चतरा में टीएसपीसी के दो गुटों में हुई फायरिंग, दो की मौत और दो घायल

चतरा जिले के सुदूरवर्ती कुंदा थाना क्षेत्र स्थित गेंदरा गांव में रविवार की आधी रात प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के दो गुटों के बीच गोलीबारी की घटना हुई है। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में मौके पर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को रिम्स रांची में भर्ती कराया …

Read More »

एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने दी छात्रों को सीख, ऊंचा पद नहीं, लोगों की जिंदगी में बदलाव ही असली सफलता

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले में स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छात्रों को सफलता और सामाजिक जिम्मेदारी का सन्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऊंचे पद पर पहुंचना सफलता की गारंटी नहीं है, बल्कि जब आपके ज्ञान और कार्य से आम लोगों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आए, तभी सफलता का …

Read More »

राष्ट्रपति मुर्मु ने संथाली भाषा में गाया गीत, ओल चिकी लिपि शताब्दी समारोह बना यादगार

पूर्वी सिंहभूम । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को जमशेदपुर के करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान प्रांगण में आयोजित 22वें संताली ‘परसी माहा’ एवं ओल चिकी लिपि शताब्दी समारोह में संथाली भाषा में गीत गाकर माहौल को सुरमयी बना दिया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत संथाली नेहोर गीत “जोहार जोहार आयो…” से की, जिसे उन्होंने लगभग तीन मिनट तक गाया। इस …

Read More »

बर्खास्त 249 अनुसेवक तीन जनवरी से करेंगे पदयात्रा, समायोजन की लगायेंगे गुहार

पलामू, । जिले के बर्खास्त 249 अनुसेवक तीन जनवरी से पदयात्रा करेंगे। सभी अनुसेवक अपनी मांगों को लेकर मेदिनीनगर से रांची तक पदयात्रा करेंगे और रांची पहुंचने पर मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपकर समायोजन की गुहार लगायेंगे। सोमवार को पदयात्रा को लेकर मेदिनीनगर में बैठक की गई और कार्यक्रम का निर्णय लिया गया। उल्‍लेखनीय है कि नियुक्ति विज्ञापन में त्रुटि …

Read More »

समाज की चेतना और संघर्ष साहित्य में होता है प्रतिबिंबित : सुदेश

रांची :  पार्श्व अंतरराष्ट्रीय ट्रस्ट, वाईबीएन विश्वविद्यालय और जन कल्याण आवाम वन विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में रांची साहित्य महोत्सव का आयोजन सोमवार को रांची में किया गया। कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। महोत्सव में प्रदेश की साहित्यिक विरासत, लोक संस्कृति, भाषाई समृद्धि और जनसरोकारों से जुड़े …

Read More »

जी राम जी योजना में भ्रष्टाचार मुक्त ज्यादा रोजगार,बेरोजगारी भत्ता की गारंटी कांग्रेस को पसंद नहीं – आदित्य साहू

रांची : भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जी राम जी के संबंध में कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता को लगातार भ्रमित किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। श्री साहू ने कहा कि जी राम जी योजना विकसित भारत अभियान में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाला है। उन्होंने कहा कि मनरेगा में …

Read More »

ओलचिकी लिपि से संथाली भाषा का पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए सरकार वचनबद्ध है: हेमन्त सोरेन

जमशेदपुर ; झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि जनजातीय भाषा और संस्कृति को पहचान एवं सम्मान दिलाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है और इस दिशा में आदिवासी समाज के साथ मिलकर प्रयास निरंतर जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि एवं राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार तथा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन विशिष्ट अतिथि के रूप में आज दिशोम जाहेर, …

Read More »

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंचीं, सीएम हेमंत सोरेन ने किया स्वागत

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे के तहत रविवार की शाम रांची पहुंच गईं। वह विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राजधानी …

Read More »

एसएनएमएमसीएच से दिनदहाड़े नवजात की चोरी, सीसीटीवी में कैद वारदात; अस्पताल प्रशासन ने साधी चुप्पी

धनबाद : धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) से एक नवजात बच्चे की चोरी का गंभीर मामला रविवार को सामने आया है। टुंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक आदिवासी दंपती का नवजात बच्चा अस्पताल के वार्ड से रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी …

Read More »