रांचीः वर्ष 2025 के आखिरी दिन झारखंड सरकार ने अपने अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला और प्रोन्नति किया है । झारखंड बिजली संचरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कमलेश्वर कांत वर्मा को 31 दिसंबर 2026 तक के लिए एक्सटेंशन दे दिया गया है । वहीं आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल को मद्य निषेध विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। झारखंड …
Read More »राज्यों से
धनबाद के बरवाअड्डा में दूसरे दिन भी जारी रहा एसीबी का छापा
धनबाद। धनबाद के बरवाअड्डा थाना अंतर्गत काशीटांड़ स्थित मोटोजेन शोरूम और पंडुकी बरवाअड्डा स्थित एचएन मोटर्स भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की दूसरे दिन भी छापेमारी जारी है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के एक मामले को लेकर की जा रही है। छापेमारी में रांची और धनबाद एसीबी की संयुक्त टीम शामिल है।सूत्रों के अनुसार, एसीबी की टीम ने शोरूम …
Read More »मुख्यमंत्री साेरेने से डीजीपी ने की मुलाकात
रांची। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मिश्रा को पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के पद पर नियुक्ति एवं पदस्थापन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Read More »सीएम ने आईपीएस रैंक में प्रोन्नत अधिकारियों को दी बधाई, बैच पहनाकर किया सम्मानित
रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य पुलिस सेवा के कई अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इनमें राम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा तथा दीपक कुमार शामिल थे। उल्लेखनीय है कि इन सभी अधिकारियों को हाल ही में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) रैंक में पदोन्नति प्रदान की …
Read More »हजारीबाग जेपी कारा से तीन कैदी फरार
हजारीबाग : हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से तीन कैदियों के फरार होने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। तीनों कैदी धनबाद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। पूरे सिस्टम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन ने कैदियों …
Read More »गोलीकांड के मृतकों को श्रद्धांजलि देने एक जनवरी को खरसावां जाएंगे सुदेश
रांची। आजसू पार्टी की ओर से गुरुवार को खरसावां गोलीकांड स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है, जहां 1 जनवरी 1948 को ओडिशा पुलिस ने गोलियां बरसा कर हजारों आदिवासियों को मार डाला था। श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के केंद्रीय अध्यंक्ष सुदेश महतो शामिल होंगे और खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। सुदेश के साथ पूर्व …
Read More »नववर्ष से पहले रोजगार का तोहफा: सीएम हेमंत ने JSSC-CGL चयनित अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जेएसएससी की ओर से आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता में चयनित 1910 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर आंग्ल नववर्ष का बड़ा उपहार दिया। मंगलवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नव नियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि कि …
Read More »पेसा नियमावली को लेकर रघुवर दास का सरकार पर हमला, शीघ्र नियमावली जारी करने की मांग
रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने राज्य सरकार द्वारा बनाई गई पेसा (पंचायत विस्तार अनुसूचित क्षेत्र) अधिनियम की नियमावली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से तैयार की गई यह नियमावली पेसा अधिनियम, 1996 के मूल प्रावधानों और …
Read More »धनबाद में गैस रिसाव से एक और मौत, लोगों में उबाल
धनबाद : धनबाद के केंदुआडीह इलाके में गैस रिसाव की घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही मौतों से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग कोयला प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं। मामले को लेकर पुटकी अंचल अधिकारी ने बताया …
Read More »एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे इंडोर स्पोर्ट्स सेंटर और पार्क का होगा निर्माण : सेठ
रांची। राजधानी रांची के रातू रोड स्थित बने एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे का स्थान भी आमजनों के लिए उपयोगी हो, इसे लेकर मंगलवार को एनएचआई और ओलंपिक संघ के अधिकारियों के साथ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने निरीक्षण किया। इस दौरान ओटीसी ग्राउंड की तरफ एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे इंडोर स्पोर्ट्स सेंटर, पार्क और ओपेन जीम के निर्माण करने …
Read More »
Pravar Bani www.pravarbani.com