केरल। कभी मर्चेंट नेवी में ऑफिसर रहे राहुल गोविंद की जिंदगी एक परिवारिक समस्या के बाद पूरी तरह बदल गई। नौकरी छोड़कर जब वे अपने घर केरल लौटे, तो उन्होंने सोचा कि खुद और अपनी माँ को व्यस्त रखने के लिए कुछ नया किया जाए। इसी सोच के साथ उन्होंने मशरूम खेती की दिशा में कदम रखा।
राहुल ने पास के कृषि विज्ञान केंद्र से ट्रेनिंग ली और 50 वर्ग फीट के छोटे स्टोररूम में मशरूम उगाना शुरू किया। धीरे-धीरे उनका उत्पादन बढ़ा और मशरूम खेती उनका पैशन बन गया। उन्होंने दुर्लभ मशरूम जैसे Turkey Tail और Lion’s Mane उगाने शुरू किए।
2018 में उन्होंने ‘Monsoon Mushrooms’ नाम का ब्रांड बनाया। आज राहुल न केवल मशरूम उगाते हैं, बल्कि पूरे देश के किसानों को ट्रेनिंग दे रहे हैं और उन्हें उच्च गुणवत्ता वाला स्पॉन उपलब्ध करा रहे हैं। इसके अलावा मशरूम के बाय-प्रोडक्ट जैसे Mush Pellet, मशरूम अचार, सूप और बिरयानी जैसे उत्पाद भी उन्होंने बाजार में लाए।
राहुल आज केरल में आठ फार्म चला रहे हैं और सालाना 2 करोड़ रुपये से अधिक का टर्नओवर कर रहे हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 16,000+ सब्सक्राइबर उनकी मशरूम खेती और टिप्स फॉलो करते हैं। इस सफर में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और नई तकनीकों के प्रयोग के लिए कई अवार्ड्स भी जीते।
राहुल की कहानी एक प्रेरणा है कि अगर जुनून और मेहनत हो तो मुश्किलें रास्ता नहीं रोक सकतीं, बल्कि सफलता का मार्ग बन जाती हैं।
Pravar Bani www.pravarbani.com