22/02/26
Breaking News

दार्जिलिंग में बारिश और भूस्खलन से हुई मौतों पर जताया दुख

दार्जिलिंग में लगातार बारिश के कारण मिरिक इलाके में स्थित दुडिया आयरन ब्रिज ढहने से 9 लोगों की मौत हो गई. ये पुल मिरिक और आसपास के क्षेत्रों को सिलीगुड़ी-कुर्सियांग से जोड़ता था. भारी बारिश के कारण हुए हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा गई है. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है. अधिकारियों ने बताया कि लगातार भारी बारिश के कारण शनिवार को दार्जिलिंग की पहाड़ियों में कई जगह भूस्खलन होने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता हो गए. भूस्खलन के कारण कई घर बह गए, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई दूरदराज के गांवों का संपर्क टूट गया.

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि मिरिक में अब तक 6 मौतें दर्ज की गई हैं. इनमें सौरानी (धारा गांव) में 3, मिरिक बस्ती में 2 और विष्णु गांव में 1 मौत शामिल है. स्थानीय प्रशासन ने बचाव कार्य तेज कर दिया है, लेकिन भूस्खलन और बाढ़ के खतरे के कारण स्थिति जटिल बनी हुई है.

Check Also

नेहा किस्कू बनी मिस ग्रैंड झारखंड-2026

रांची। ब्रिकवे एंड कंपनी के तत्वावधान में स्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के सहयोग से रविवार को …