03/10/25
Breaking News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बांधगाड़ी-दिपाटोली और हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल का किया अनावरण

रांची : नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्री श्री बांधगाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल, दीपाटोली एवं हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा समिति, लालपुर के पूजा पंडाल का विधिवत अनावरण किया। पट खुलने के बाद उन्होंने मां दुर्गा के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माता रानी से राज्य की उन्नति, राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की। उन्होंने सभी को दुर्गा पूजोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी। दोनों पूजा पंडालों में भक्तिमय वातावरण में मां दुर्गा के जयकारे गूँजे

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा के दौरान हो रही लगातार बारिश के बाद भी श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। हर वर्ष की भांति इस बार भी यहां के भव्य और आकर्षक पंडाल दुर्गोत्सव की शोभा बढ़ा रहे हैं । वर्षों से चली आ रही यह परंपरा हर साल और आगे बढ़े, माता रानी से यही कामना करते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री का पूजा पंडाल में आगमन पर पूजा समिति की ओर से स्वागत और अभिनन्दन किया गया।

Check Also

आदित्य साहू बने झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष

रांची : आदित्य साहू झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। …