भगवान कृष्ण की नगरी और वृंदावन के कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य जी को कौन नहीं जानता. उनके प्रवचन और सभा की वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर काफी वायरल होते हैं. ऐसे में आज हम आपको उनके एक ऐसे वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें वह व्लॉगिंग करते हुए नजर आए और अमेरिका के रहन-सहन, कल्चर के बारे में बता रहे हैं । वायरल वीडियो में अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने बताया कि कैसे अमेरिका में लोग रहे हैं. वीडियो में हम देख सकते हैं कि, वह अमेरिका की एक कॉलोनी में खड़े हैं और वहां के घर दिखा रहे हैं. उन्होंने कहा, अमेरिका में कॉलोनी या सोसाइटी में बनने वाले घरों के बीच 7 से 8 फीट का गैप होता है. यहां घर एक- दूसरे से चिपक कर नहीं बनाए जाते हैं. इसी के साथ घर का निर्माण लकड़ी से किया जाता है और हर घर का खुद का छोटा सा गार्डन होता है. जहां हमारे देश में पार्किंग की समस्या होती है, वहीं अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने बताया, अमेरिका में सबके घरों की खुद की पार्किंग होती है. यहां कोई सड़क पर गाड़ी पार्क नहीं करता है.
Pravar Bani www.pravarbani.com