18/02/26
Breaking News

19 फरवरी से रमजान शुरू

नयी दिल्ली : भारत के विभिन्न हिस्सों में रमजान का चांद नजर आ गया है, जिसके बाद विभिन्न कमेटियों ने घोषणा की है कि 19 फरवरी से रमजान का महीना शुरू होगा और देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ रोजों का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
केंद्रीय दारुल कजा इमारत शरिया (बिहार, ओडिशा, झारखंड), लखनऊ की केंद्रीय चांद कमेटी फरंगी महल, जामा मस्जिद दिल्ली की केंद्रीय रुएत-ए-हिलाल कमेटी और ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल सहित अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों ने चांद दिखने की पुष्टि की है।हर मुसलमान के लिए ये महीना बेहद खास होता है। इस पूरे महीने मुसलमान रोजा रखते हैं और अपना ज्यादा से ज्यादा समय अल्लाह की इबादत में बिताते हैं। ये महीना इसलिए भी खास है क्योंकि पवित्र ग्रंथ कुरआन इसी महीने में अवतारित हुई थी इसलिए इसे रहमत और हिदायत का महीना भी कहा जाता है। इस महीने में हर हर बालिग मुसलमान के लिए रोजा रखना अनिवार्य माना गया है। कहते हैं रोजा रखने से आत्मसंयम और आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती

Check Also

यूजीसी के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतर कर स्वर्ण महासंघ ने जताया विरोध

पूर्वी सिंहभूम। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के हालिया फैसलों के विरोध में गुरुवार को स्वर्ण …