29/05/26
Breaking News

रांची के होटल केन में बड़ा हादसा, रिपेयरिंग के दौरान मजदूर की मौत

रांची  :  रांची मेन रोड स्थित होटल केन में सोमवार को रिपेयरिंग के दौरान एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। काम करते समय मजदूर अचानक बिल्डिंग से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोग गुस्से में मौके पर जुट गए और शव को तुरंत हटाने नहीं दिया। सूचना मिलते ही हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर जांच शुरू की। स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल प्रबंधन और ठेकेदार की लापरवाही इस दुर्घटना की वजह है। उन्होंने दोनों के खिलाफ कार्रवाई और मृतक परिवार को मुआवजा देने की मांग की है ।

Check Also

नेहा किस्कू बनी मिस ग्रैंड झारखंड-2026

रांची। ब्रिकवे एंड कंपनी के तत्वावधान में स्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के सहयोग से रविवार को …