04/04/26
Breaking News

रायडीह प्रखंड के पंचायत स्तरीय शिविरों का निदेशक DRDA द्वारा निरीक्षण

गुमला : ः गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आज निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) द्वारा रायडीह प्रखंड अंतर्गत आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित पंचायत स्तरीय शिविरों का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने पंचायत कांसीर एवं ऊपरखटंगा में आयोजित शिविरों में भाग लिया। उल्लेखनीय है कि 21 से 28 नवंबर 2025 तक जिले में सेवा का अधिकार सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सभी प्रखंडों में पंचायत स्तरीय शिविरों का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

निरीक्षण के दौरान निदेशक द्वारा जाति, आवासीय, आय, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, दाखिल-खारिज, भूमि नापी, भूमि धारण आदि प्रमुख सेवाओं से संबंधित लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया गया। साथ ही शिविर में उपस्थित आवेदकों से वार्ता कर दी जा रही सेवाओं की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सेवाओं के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

भ्रमण के दौरान यह पाया गया कि निरीक्षण समय तक दोनों पंचायतों में अंचल अधिकारी रायडीह का दौरा नहीं किया गया था। सरकारी महत्त्वाकांक्षी कार्यक्रम से जुड़ी इस लापरवाही को कर्तव्य के प्रति शिथिलता, अरुचि एवं स्वेच्छाचारिता के रूप में देखा गया। इस संदर्भ में अंचल अधिकारी रायडीह से स्पष्टीकरण (Show Cause) की मांग की गई है।

Check Also

नेहा किस्कू बनी मिस ग्रैंड झारखंड-2026

रांची। ब्रिकवे एंड कंपनी के तत्वावधान में स्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के सहयोग से रविवार को …