04/04/26
Breaking News

उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी आज घाटशिला दौरे पर, दो जनसभाओं को करेंगे संबोधित

घाटशिला ; उड़ीसा के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी आज झारखंड के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री मांझी पूर्वाह्न 10 बजे घाटशिला ब्लॉक के गंधानीयाहाट मैदान में और अपराह्न 12:05 बजे गुड़ाबांधा ब्लॉक के बलियापोश फुटबॉल मैदान में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरे जोश और उत्साह के साथ चुनावी अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता एनडीए प्रत्याशी श्री बाबूलाल सोरेन के समर्थन में लगातार जनसंपर्क और प्रचार अभियान चला रहे हैं।

मुख्यमंत्री मांझी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Check Also

नेहा किस्कू बनी मिस ग्रैंड झारखंड-2026

रांची। ब्रिकवे एंड कंपनी के तत्वावधान में स्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के सहयोग से रविवार को …