02/04/26
Breaking News

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुत्र के विवाह में आने का दिया न्यौता

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने अपने पुत्र के विवाह उपरांत आयोजित होने वाले “आशीर्वाद समारोह” में मुख्यमंत्री सोरेन को सपरिवार आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का आत्मीय स्वागत करते हुए आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने राज्यपाल को उनके पुत्र के विवाह के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को जवाब दाखिल करने का दिया अंतिम मौका

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाए गए पुलों के टूटने से …