रांची : सिल्ली प्रखंड के कोकालगाम गाँव में पहाड़ के नीचे संचालित अवैध महुआ शराब भट्ठी पर सिल्ली पुलिस ने बड़ी छापेमारी की। थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में भारी मात्रा में महुआ जावा और तैयार शराब को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी और अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी जारी है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई लगातार की जाएगी।
Pravar Bani www.pravarbani.com