01/04/26
Breaking News

ब्रीफ़ रांची डीसी ने छठ को लेकर विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण

रांची : छठ पर्व को लेकर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने शहर के कई प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान घाटों की सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को सबसे पहले रखा जाए और घाटों पर सभी जरूरी इंतजाम करें । उपायुक्त ने कहा कि सभी घाटों पर पुलिस बल, SDRF और NDRF की टीमें तैनात रहेंगी. उन्होंने गोताखोरों की मौजूदगी, सुरक्षा बैरिकेडिंग और कंट्रोल रूम की निगरानी सुनिश्चित करने को कहा.

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को जवाब दाखिल करने का दिया अंतिम मौका

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाए गए पुलों के टूटने से …