कच्चा बादाम गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस, डांसर और रियलिटी टीवी स्टार अंजलि अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स रखने वाली अंजलि अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो से चर्चा में रहती हैं। इस बार वे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘श्री रामायण कथा’ को लेकर खबरों में हैं। हाल ही में इस फिल्म से उनका ‘सीता मैया’ वाला फर्स्ट लुक सामने आया, जो देखते ही वायरल हो गया। हालांकि, इस लुक को देखकर कई यूजर्स नाराज भी नजर आए और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। कुछ लोगों ने इसे ‘घोर कलयुग’ बताया, जबकि अन्य ने अंजलि की इस नई भूमिका पर सवाल उठाए।
Pravar Bani www.pravarbani.com