29/05/26
Breaking News

जेपी की जयंती पर जदयू नेताओं ने किया नमन

रांची। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 123वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को ए.जी. मोड़, डोरंडा स्थित सभा स्थल पर जदयू नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पार्टी के वरीय नेता धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि जयप्रकाश नारायण भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे जिन्होंने देश को “सम्पूर्ण क्रांति” का मंत्र दिया और युवाओं में नई चेतना जगाई।

धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि 1974 में जब इंदिरा गांधी की सख्त नीतियों और भ्रष्टाचार से जनता त्राहिमाम कर रही थी, तब जेपी ने देश के युवाओं और छात्रों को साथ लेकर तानाशाही शासन के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन छेड़ा। उन्होंने लोकतंत्र को पुनः स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने राजनीति से ऊपर उठकर लोकनीति का सिद्धांत दिया, जिसमें जनता केंद्र में थी। लेकिन अफसोस की बात है कि आज के राजनीतिक दल और नेता उनके आदर्शों से भटक गए हैं और स्वार्थ की राजनीति में उलझे हुए हैं।

कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिन्हा, उपेंद्र नारायण सिंह, प्रवक्ता सागर कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश्वर प्रसाद चौधरी, मिथिलेश कुमार, शुभम गुप्ता, राजेश कुमार सिन्हा सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने पुष्प अर्पित कर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को जवाब दाखिल करने का दिया अंतिम मौका

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाए गए पुलों के टूटने से …