02/04/26
Breaking News
Bottles of Italian wine for sale at a store in Bevagna, Italy, on Saturday, May 31, 2025. Italy’s government under Giorgia Meloni hasprovenmore fiscally cautious and stable than investors had anticipated. Photographer: Krisztian Bocsi/Bloomberg

45 लाख की अवैध शराब जब्त, पुलिस ने चार लोगों को धर दबोचा

जामताड़ा : झारखंड से बिहार जा रही 45 लाख की अवैध शराब की खेप के साथ चार लोगों को जामताड़ा पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भांडा फोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जामताड़ा पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान में अवैध नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप को बिहार भेजे जाने से पहले ही पकड़कर तस्करों के मंसूबे नाकाम कर दिया। उन्होंने बताया की गुप्त सूचना के अनुसार गोविंदपुर से नारायणपुर थाना क्षेत्र के पांडेयडीह मोड़ होते हुए तीन वाहनों से भारी मात्रा में शराब तस्करी की जा रही थी।

एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने रविवार को पांडेयडीह मोड़ पर सख्त वाहन जांच अभियान चलाया, जिसके दौरान डीसीएम गाड़ी (डब्ल्यूबी -51सी-5752) और उसके साथ चल रही ह्युंडई औरा (जेएच 09-एडब्ल्यू -1734) तथा मारुति सुजुकी स्विफ्ट (जेएच10-डीसी -4782) को रोका गया। जांच में डीसीएम गाड़ी में कुरकुरे की बोरी के पीछे छिपाकर रखी गई रॉयल स्टैग ब्रांड की 210 पेटी नकली विदेशी शराब तथा 78 गैलन स्पिरिट बरामद हुई। अन्य दो वाहनों से क्रमशः 98 पेटी और 7 पेटी अवैध शराब जब्त की गई। कुल 225 पेटियों में 5400 बोतल (2025 लीटर) नकली शराब और 3120 लीटर स्पिरिट मिली। बरामद खेप की कीमत बिहार में करीब 45 लाख रुपये आंकी गई।
पुलिस ने मौके से चार तस्करों में दारा सिंह, चंदर मंडल, मोहम्मद रहीम अंसारी और संतोष पासवान को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन वाहन, मोबाइल फोन, आधार-पैन कार्ड तथा 33,000 रुपये नकद भी जब्त किए गए। एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Check Also

नेहा किस्कू बनी मिस ग्रैंड झारखंड-2026

रांची। ब्रिकवे एंड कंपनी के तत्वावधान में स्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के सहयोग से रविवार को …