20/02/26
Breaking News

146 रनों पर ढेर हुई पाकिस्तानी टीम

दुबई : एशिया कप 2025 के खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 146 रनों पर ढेर हो गई है। एक समय पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी विकेट के 84 रन था, लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी की और 62 रनों पर अंतराल पर सभी 10 पाक बल्लेबाजों को आउट कर दिया। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 57 और फखर जमान ने 46 रन बनाए। भारत के लिए स्पिनर्स ने 8 विकेट झटके। कुलदीप यादव ने 4, वरुण चक्रवर्ती ने 2, अक्षर पटेल ने 2 और जसप्रीत बुमराह ने 2 पाक बल्लेबाजों को आउट किया।
एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 146 के स्कोर पर सिमट गई। बुमराह-अक्षर और वरुण को 2-2 विकेट मिले। कुलदीप ने 4 विकेट झटके। पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन फरहान ने बनाए। इस टूर्नामेंट के 41 साल के इतिहास में ये पहली बार है जब फाइनल मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। एशिया कप में अबतक भारत का अजेय सफर रहा है। लगातार 6 मैच जीतकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, पाकिस्तान को दो मैच में हार मिली है। दोनों ही बार भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई है।
पाकिस्तान की ओर से पारी की शुरुआत साहिबजादा फरहान और फखर जमां ने की। दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी करना शुरू किया। पहला ओवर शिवम दुबे ने किया और केवल 4 रन खर्च किए। पावरप्ले में पाकिस्तान ने 45 रन बनाए। हालांकि, पाक ने कोई विकेट नहीं गंवाया। फरहान ने केवल 35 गेंद में ही फिफ्टी जड़ी। लेकिन 10वें ओवर में वरुण ने फरहान का विकेट चटका दिया। फरहान ने 38 गेंद में 57 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद 13वें ओवर में कुलदीप यादव ने सैम अयूब का विकेट झटका। अयूब के बल्ले से 14 रन आए। इसके बाद 14वें ओवर में अक्षर पटेल ने मोहम्मद हारिस का विकेट झटक लिया। हारिस खाता नहीं खोल सके। 15वें ओवर में पाकिस्तान को चौथा झटका लगा जब वरुण ने फखर को आउट किया। फखर के बल्ले से 46 रन आए। इसके बाद 16वें ओवर में अक्षर पटले ने हुसैन तलत का विकेट झटक लिया। इसके बाद पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई। अगले ओवर में कुलदीप ने कप्तान सलमान आगा का विकेट झटक लिया। इसी ओवर में कुलदीप ने शाहीन को भी निपटा दिया। शाहीन खाता भी नहीं खोल सके। इसी ओवर में कुलदीप ने फहीम का भी विकेट लिया। यानी कुलदीप ने इस ओवर में तीन विकेट लिए। इसके बाद बुमराह का कहर दिखा और पाकिस्तान की पारी 146 पर सिमट गई। कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। वरुण-बुमराह और अक्षर को 2-2 विकेट मिले।

Check Also

अंडर -16 क्रिकेट: DPS रांची ने DAV हेहल को छह विकेट से दी मात

 रांची। रांची जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में दिल्ली पब्लिक …