रांची। बाल दिवस के अवसर पर सर्वोदय बाल निकेतन, आदर्श नगर धुर्वा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग और मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में लायंस क्लब के रामकृष्ण, झारखंड स्वतंत्रता सेनानी संघ के प्रवीर नाथ शाहदेव, NIIT फाउंडेशन के प्रशांत , स्थानीय पार्षद दीपक कुमार लोहरा, कुणाल शाहदेव, तथा टाटा बिल्डिंग के सुमित सिन्हा सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों के उत्साह, प्रतिभा और प्रस्तुतियों की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विनय कुमार कश्यप, नंद किशोर सिंह, और बबली जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम की पूरी जानकारी अभय झा द्वारा दी गई। बाल दिवस के इस आयोजन ने बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया और विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का माहौल छाया रहा।
Pravar Bani www.pravarbani.com