04/04/26
Breaking News

सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल की कमान, विजय सिन्हा बने उपनेता

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता तथा विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुन लिया गया है।श्री चौधरी को आज आयोजित भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। वरिष्ठ भाजपा नेता और उपनुख्यमंत्री विजय सिन्हा सदन में पार्टी के उप नेता होंगे। भाजपा विधायक दल की आयोजित आज की बैठक के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक और उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमनंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस आशय की घोषणा की। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। इस चुनाव के बाद दोनों नेताओं ने उपस्थित विधायकों को धन्यवाद दिया तथा शीर्ष नेतृत्व में अपना विश्वास व्यक्त किया। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक दल का नेता चुन लिया गया था। आज ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की बैठक में बिहार विधानसभा में गठबंधन का नेता और भावी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का चयन होगा। उसके बाद राजग विधायक दल के नेता राज्यपाल से मिल कर सरकार बनाने का दावा करेंगे। 20 नवंबर को मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा।

Check Also

मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट रनवे निर्माण के लिए 43 करोड़ रुपये का टेंडर जारी, कनेक्टिविटी और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा:सम्राट चौधरी

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुजफ्फरपुर में निर्माणाधीन हवाईअड्डे के रनवे …