रांची। श्रद्धेय सीताराम मारू की जन्म शताब्दी के अवसर पर आज हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा 174वां श्री श्याम भंडारा भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण के बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के भजनों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, उपाध्यक्ष अशोक लड़ियां, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, निवर्तमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया समेत कई पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से श्री श्याम भोग का भजन गायन किया।
कोलकाता निवासी रामावतार भाला और गीता देवी भाला ने मंदिर के आचार्यों को भोग प्रसाद खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद खाटूनरेश बजरंगबली, शिव परिवार, लड्डू गोपाल, शालिग्राम और गुरुजनों को भोग लगाकर महाप्रसाद तैयार किया गया।
जैसे-जैसे भंडारे का समय नजदीक आया, श्री श्याम मंदिर परिसर और हरमू रोड भक्तों से भर गया। “खाटूनरेश की जय” और “श्री श्याम जी के जयकारों” से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
भंडारे में प्रसाद के रूप में वेजिटेबल उपमा, इडली-चटनी, केसरिया जलेबी और बिस्किट का वितरण किया गया। साथ ही, खीर और चूरमा को महाप्रसाद के रूप में मंदिर में निर्मित कर सर्वप्रथम भोग लगाया गया।
हर भंडारे की परंपरा के अनुसार, भोग के बाद मंडल के वरिष्ठ सदस्य रतन शर्मा और सहयोगी सदस्य रांची गौशाला जाकर गौमाता को भोजन कराते हैं।
इस भंडारे में लगभग 2500 से अधिक भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
पूरे आयोजन की देखरेख निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने की। कार्यक्रम में 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिनमें श्रवण ढानढनिया, राजेश ढांढनिया, अनुज मोदी, कमलेश सावा, वेद भूषण जैन, अंकित कुमार, कृष्णा कुमार, संकेत चौधरी, मनोज खेतावत आदि शामिल थे।
Pravar Bani www.pravarbani.com