02/04/26
Breaking News

राहुल गांधी आज बिहार में करेंगे दो जनसभाएं, नालंदा और शेखपुरा में होंगे कार्यक्रम

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों बिहार दौरे पर हैं। राज्य में लगातार जनसभाएं और प्रचार अभियान के बीच वह गुरुवार को दो बड़ी सभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के अनुसार, राहुल गांधी कल दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर नालंदा जिले के नूरसराय स्थित चंदासी के सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम में जनसभा करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर शेखपुरा जिले के बारबिगहा प्रखंड के करे गांव में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी का यह दौरा बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले कांग्रेस के प्रचार अभियान का हिस्सा है।

Check Also

AI समिट में प्रदर्शन पर बरसे मोदी ,विकास बनाम ‘जहरीली राजनीति विपक्ष

मेरठ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ की जनसभा को राजनीतिक तेवर देते हुए विपक्ष, विशेषकर …