रांची : झारखण्ड विधान-सभा अध्यक्ष, रबीन्द्रनाथ महतो ने राज्य में लागू राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के संदर्भ में झारखण्ड स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग झारखण्ड सरकार, के साथ बैठक की। राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के लागू होने के पश्चात् चिकित्सा प्रतिपूर्ति संबंधी आ रही कठिनाइयों के संबंध में बैठक चर्चाएँ हुई।
बैठक में बीमा योजना लागू होने के बाद चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़ी कठिनाइयों, प्रीमियम भुगतान, पंजीयन प्रक्रिया में स्पष्टता की कमी और प्रतिपूर्ति व्यय के शीर्ष निर्धारण जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। 01 मार्च 2025 के बाद इलाज कराने वाले माननीय सदस्यों व पूर्व सदस्यों को प्रतिपूर्ति में हो रही देरी और प्रक्रिया संबंधी बाधाओं का मुद्दा भी उठाया गया। अध्यक्ष महतो ने कहा कि कई मामलों में यह देखा गया है कि बीमा कंपनी विभिन्न बीमारियों के लिए अलग-अलग व्यय सीमा (कैपिंग) निर्धारित करती है .विधानसभा अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया
Pravar Bani www.pravarbani.com