01/04/26
Breaking News

रांची में बाइक चोर गिरोह के 15 गिरफ्तार, चोरी की 22 मोटरसाइकिलें बरामद

रांची। रांची पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले संगठित गिरोह का खुलासा किया है। शहर के नामकुम थाना क्षेत्र से गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से चोरी की 22 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। गिरोह का नेटवर्क रांची के साथ-साथ झारखंड के अन्य जिलों में भी फैला हुआ था।
13 अक्टूबर की शाम वरीय अधिकारियों को सूचना मिली कि रांची–टाटा मुख्य मार्ग पर बंद पड़े एक होटल के पास गिरोह के सदस्य चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद–बिक्री के लिए जुटे हैं। इसपर कार्रवाई के लिए रांची के एसएसपी के निर्देश पर रूरल एसपी और रांची के डीएसपी-1 के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। टीम के पहुंचते ही कुछ आरोपी मोटरसाइकिल लेकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों रूपेश कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह, प्रेम कुमार सईस, विनोद कुमार महतो, रोनित कुमार, आयुष महतो, करण कुमार महतो, जयदेव महतो, करण गोस्वामी, विनोद महतो, मनोज उरांव, सत्यम् महतो, बादल सिंह मुंडा, कमलेश कुमार महतो, क्लिंटन कच्छप उर्फ चुस्की, और रोहित सईस शामिल हैं। ये सभी रांची शहर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के रहने हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से बाइक चोरी कर गिरोह के जरिए सस्ते दामों पर बेचते थे। चोरी के बाद वाहनों के नंबर प्लेट बदल दिया जाता था और उन्हें अलग-अलग जिलों में बेचा जाता था। गिरोह में करीब 20 सदस्य सक्रिय थे जो अलग-अलग टीम बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य महंगी मोटरसाइकिलों बुलेट, अपाचे, पल्सर, यामाहा और केटीएम को निशाना बनाते थे। अब तक की जांच में 19 मामलों का उद्भेदन हुआ है, जिनमें नामकुम, सुखदेवनगर, चुटिया, टाटीसिलवे, रातु, बरियातु और अनगड़ा थाना क्षेत्रों के मामले शामिल हैं।
छापेमारी के दौरान गिरोह के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पिछले कुछ महीनों में 40 से 50 मोटरसाइकिलों की चोरी कर चुका है। गिरफ्तार अपराधियों में से चार के आपराधिक इतिहास की पुष्टि हुई है। एसएसपी ने बताया कि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को जवाब दाखिल करने का दिया अंतिम मौका

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाए गए पुलों के टूटने से …