02/04/26
Breaking News

महिला गृह रक्षक के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी दारोगा निलंबित

दरभंगा ;  बिहार में दरभंगा जिले के मोरो थाना में पदस्थापित दारोगा को महिला गृह रक्षक के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक दिसंबर की रात मोरो थाना में कार्यरत एक महिला गृहरक्षक के रुम में घुसकर उसके साथ थाने में पदस्थापित दारोगा रौशन कुमार ने छेड़खानी की। इस सन्दर्भ में वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर पीड़िता के आवेदन पर मोरो थाना में आरोपी दारोगा विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।मोरो थानाध्यक्ष दिव्य ज्योति अवकाश पर थी। इस अवधि में दारोगा रोशन कुमार प्रभारी थानाध्यक्ष के दायित्व में थाना में थे। एक दिसंबर की रात आठ बजे आरोपी दारोगा थाना परिसर में अवस्थित पुलिसकर्मियों के बैरक में जाकर महिला गृहरक्षक के लिए बने कक्ष में प्रवेश कर गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। पीड़िता के विरोध और हल्ला करने पर अन्य पुलिसकर्मियों को आता देख दारोगा वहां से निकल गया। पीड़ित महिला गृह रक्षक द्वारा इसकी सूचना जिला के वरीय पुलिस अधिकारियों को दी गई।

Check Also

अमेरिका-ईरान समझौता नहीं हुआ तो ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर इज़रायली हमलों का समर्थन करेंगे ट्रंप : रिपोर्ट

वॉशिंगटन :अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से वादा किया …