12/11/25
Breaking News

महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीता चौधरी के घर से 10 लाख की चोरी

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर फेज-4 निवासी झारखंड कांग्रेस महिला प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीता चौधरी के घर से करीब 9 से 10 लाख रुपये की चोरी की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि पुनीता चौधरी पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं और परिवार के सदस्य उनके इलाज में व्यस्त थे। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर घर का ताला तोड़ दिया और अलमारी में रखे जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए।

घटना की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही बुधवार को सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान में जुटी हुई है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Check Also

सीएनटी एक्ट का सही पालन हुआ तो नहीं छीनी जाएगी आदिवासियों की जमीन- कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

रांची – छोटानागपुर टेनेंसी एक्ट (सीएनटी) बनने के 117 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में …